शुक्रवार, 11 जुलाई 2025
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. समाचार
  4. Cricket News, Sminda Iranga, Pacer, Sri Lanka, heart disease, hospital
Written By
Last Updated :कोलंबो , रविवार, 19 जून 2016 (18:36 IST)

श्रीलंका के तेज गेंदबाज इरांगा अस्पताल में भर्ती

Cricket News
कोलंबो। तेज गेंदबाज शमिंदा इरांगा को इंग्लैंड में दिल की बीमारी के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। श्रीलंका क्रिकेट सूत्रों ने रविवार को यहां इसकी जानकारी दी। 
इरांगा को नाटिघंम में इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे से 2 दिन पहले अस्पताल में भर्ती किया गया। उनकी अनुपस्थिति श्रीलंका के लिए करारा झटका है जिसे टेस्ट श्रृंखला के दौरान धम्मिका प्रसाद और दुशमंथा चामीरा की सेवाओं की काफी कमी महसूस हुई थी।
 
इरांगा को चेस्टर ली स्ट्रीट में दूसरे टेस्ट के दौरान संदिग्ध एक्शन के लिए बुलाया गया था। उन्हें शनिवार को लोगाबोरो विश्वविद्यालय में गेंदबाजी परीक्षण से गुजरना था। (भाषा) 
ये भी पढ़ें
खिताब के लिए मिलोस राओनिक से भिड़ेंगे एंडी मरे