Daily Horoscope
✕

मुंबई की रणजी ट्रॉफी के एलीट ग्रुप ए में शानदार जीत के साथ विदाई ली

Updated: बुधवार, 9 जनवरी 2019 (16:49 IST)
मुंबई। मुंबई ने छत्तीसगढ़ के खिलाफ एकतरफा खेले गए अपने रणजी ट्रॉफी एलीट ग्रुप ए मैच के तीसरे दिन बुधवार को जीत की औपचारिकता पूरी कर ली और नौ विकेट से मैच जीत रणजी सत्र से विजय विदाई ले ली।
 
 
मुंबई को जीत के लिए 91 रन का लक्ष्य मिला था और उसके बल्लेबाजों जय बिस्ता ने नाबाद 49 रन और विक्रांत विलास औती ने 34 रन की पारियां खेलकर 24.2 ओवर में नौ विकेट पर 92 रन बनाकर टीम को जीत दिला दी। विक्रांत को पंकज राव ने आउट किया जिससे मुंबई सभी 10 विकेट से जीत बोनस अंक हासिल करने से चूक गया। 
 
रणजी चैंपियनशिप की सबसे सफल टीम मुंबई पहले ही नॉकआउट की दौड़ से बाहर हो चुकी है और यह उसकी आठ मैचों में पहली जीत है। उसने पांच मैच ड्रॉ खेले हैं जबकि दो में वह पराजित रही है। दूसरी ओर छत्तीसगढ़ की आठ मैचों में यह आठवीं हार है। (वार्ता)
 

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख