dharma sangrah

क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या

Updated: मंगलवार, 17 अप्रैल 2018 (18:05 IST)
सोनीपत। हरियाणा में सोनीपत के खरखौदा कस्बे में मंगलवार को अज्ञात मोटरसाइकिल सवार दो बदमाशों ने एक क्रिकेट कोच की गोली मार कर हत्या कर दी। पुलिस सूत्रों के अनुसार रोहतक जिले के गांव सुनारिया निवासी सुमित (38) प्रतापसिंह मैमोरियल स्कूल, खरखौदा में बतौर क्रिकेट कोच कार्यरत थे।

वह आज सुबह सांपला रोड स्थित क्रिकेट मैदान पर खिलाड़ियों को अभ्यास कराने के बाद स्कूटी से लौट रहे थे। स्कूटी को आकाश नाम का छात्र चला रहा था। कुछ दूरी पर जाने के बाद अज्ञात मोटरसाइकिल सवार दो बदमाशों ने उनकी स्कूटी रुकवा ली और सुमित पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई।

उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना को अंजाम देकर बदमाश फरार हो गए। गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे और पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। खरखौदा के एसएचओ वजीरसिंह ने बताया कि सुमित को पांच गोलियां लगी थीं। तीन गोली उनकी छाती और एक-एक गोली उनके सिर तथा कमर में लगी थी। पुलिस को पुरानी रंजिश का मामला लग रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर ली है और जांच शुरू कर दी है। (वार्ता)

Show comments

सभी देखें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप

अगला लेख