Hanuman Chalisa
✕

टी-20 क्रिकेट में शाहीन और जमान के कमाल से पाकिस्तान ने की सीरीज में बराबरी

Updated: शनिवार, 10 नवंबर 2018 (16:41 IST)
अबू धाबी। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज शाहीन आफरीदी (38 रन पर 4 विकेट) और ओपनर फखर जमान की 88 रन की बेहतरीन पारी के दम पर पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड को दूसरे वनडे में शुक्रवार को 6 विकेट से हराकर 3 मैचों की सीरीज में 1-1 से बराबरी कर ली।


न्यूजीलैंड की टीम रॉस टेलर की 120 गेंदों में 3 चौकों और 1 छक्के से सजी नाबाद 86 रन की बेहतरीन पारी के बावजूद 50 ओवर में 9 विकेट पर 209 रन ही बना सकी। शाहीन ने 38 रन पर 4 विकेट और हसन अली ने 59 रन पर 2 विकेट लिए।

पाकिस्तान ने 40.3 ओवर में 4 विकेट पर 212 रन बनाकर मैच जीत लिया। ओपनर जमान ने 88 गेंदों पर 11 चौकों की मदद से 88 रन की मैच विजयी पारी खेली। बाबर आजम ने 46 और मोहम्मद हफीज ने नाबाद 27 रन बनाए। लोकी फर्गुसन ने 60 रन पर 3 विकेट लिए। शाहीन आफरीदी को 'मैन ऑफ द मैच' का पुरस्कार मिला। (वार्ता)
 

Show comments

सभी देखें

गर्मियों की जगह ठंड में IPL कराने को फ्रैंचाइजियां हुई लामबंद, चावला के विचार को वाडिया का समर्थन

भारत के लिए WTC Final खेल चुका यह विकेटकीपर अब खेलेगा UAE के लिए

100वें शतक द्वारा बनाया गया बल्ला सचिन करेंगें संग्रहालय में दान

हार्दिक बने पंजाबी, अर्शदीप बने मुंबईया, IPL की सबसे बड़ी ट्रेड डील हुई साइन

2 ओलंपिक मेडल जीतने वाली मनु भाकर ओलंपिक के लिए नहीं कर पाई क्वालिफाई

अगला लेख