dharma sangrah
✕

लगातार 1 महीने से बन रहा था टीम इंडिया के खिलाफ शतक

Updated: सोमवार, 29 अक्टूबर 2018 (15:22 IST)
पुणे । वैसे तो  भारतीय गेंदबाज कई समय से कसी हुई लाइन लेंग्थ से गेंदबाजी कर रहे हैं। लेकिन लगातार 1 महीने तक विपक्षी टीम की तरफ से भारत के खिलाफ हर वऩडे मैच में एक शतक आया है । 
 
मोहम्मद शहजाद ने जब से भारतीय टीम के खिलाफ शतक बनाया था तब से हर मैच में भारतीय टीम के खिलाफ शतक बने। अफगानिस्तान के इस खिलाड़ी के बाद फाइनल में बांग्लादेशी सलामी बल्लेबाज लिट्टन दास ने एशिया कप के फाइनल में भारत के खिलाफ शतक जमाया। 
 
इसके बाद वेस्टइंडीज से हुए पहले वनडे में शेमरन हिटमायर ने भारत के खिलाफ शतक बनाया। दूसरे वनडे में मैच को टाई कराने वाले शाई होप ने भारत के खिलाफ शतक बनाया। अगर तीसरे वनडे में शाई होप 5 रन और बना लेते तो यह सिलसिला चलता जाता लेकिन वह 95 रन पर आउट हो गए। 
 
एशिया कप में अफगानिस्तान से भारत 25 सितंबर को भिड़ी थी और  27 अक्टूबर को वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे वनडे में जाकर यह सिलसिला टूटा।  

Show comments

सभी देखें

गर्मियों की जगह ठंड में IPL कराने को फ्रैंचाइजियां हुई लामबंद, चावला के विचार को वाडिया का समर्थन

भारत के लिए WTC Final खेल चुका यह विकेटकीपर अब खेलेगा UAE के लिए

100वें शतक द्वारा बनाया गया बल्ला सचिन करेंगें संग्रहालय में दान

हार्दिक बने पंजाबी, अर्शदीप बने मुंबईया, IPL की सबसे बड़ी ट्रेड डील हुई साइन

2 ओलंपिक मेडल जीतने वाली मनु भाकर ओलंपिक के लिए नहीं कर पाई क्वालिफाई

अगला लेख