Daily Horoscope
✕

बीसीसीआई अधिकारियों से मिलेगा सीओए

Updated: सोमवार, 3 अप्रैल 2017 (08:54 IST)
प्रशासकों की समिति (सीओए) ने बीसीसीआई के मौजूदा अधिकारियों को पांच अप्रैल को हैदराबाद में बैठक के लिए बुलाया है।
 
यह बैठक सीनियर उपाध्यक्ष सीके खन्ना, संयुक्त सचिव अमिताभ चौधरी और कोषाध्यक्ष अनिरुद्ध चौधरी के साथ होगी जिनके इंडियन प्रीमियर लीग के दसवें चरण के उद्घाटन समारोह के लिए  ‘साइबर सिटी’ में होने की उम्मीद है।
 
पता चला है कि विनोद राय और विक्रम लिमए इन तीन अधिकार‍ियों से मुलाकात करके सुनिश्चित करना चाहेंगे कि आईपीएल का आयोजन बिना किसी परेशानी के हो जाए।
 
वे नौ अप्रैल को होने वाली विशेष आम बैठक के बारे में भी चर्चा कर सकते हैं जिसमें एन श्रीनिवासन का गुट आईसीसी बैठक में बीसीसीआई प्रतिनिधि के रूप में भेजने के लिए तमिलनाडु के इस दिग्गज के नाम को आगे बढ़ाने का प्रयास करेगा। (भाषा) 

Show comments

सभी देखें

गर्मियों की जगह ठंड में IPL कराने को फ्रैंचाइजियां हुई लामबंद, चावला के विचार को वाडिया का समर्थन

भारत के लिए WTC Final खेल चुका यह विकेटकीपर अब खेलेगा UAE के लिए

100वें शतक द्वारा बनाया गया बल्ला सचिन करेंगें संग्रहालय में दान

हार्दिक बने पंजाबी, अर्शदीप बने मुंबईया, IPL की सबसे बड़ी ट्रेड डील हुई साइन

2 ओलंपिक मेडल जीतने वाली मनु भाकर ओलंपिक के लिए नहीं कर पाई क्वालिफाई

अगला लेख