Govardhan puja
✕

रणजी ट्रॉफी के पहले मैच में सौराष्ट्र की अगुवाई करेंगे पुजारा

Updated: बुधवार, 27 सितम्बर 2017 (23:02 IST)
राजकोट। भारत के टेस्ट विशेषज्ञ चेतेश्वर पुजारा को सौराष्ट्र रणजी टीम के पहले मैच के लिए कप्तान नियुक्त किया गया है। सौराष्ट्र अपना पहला मैच हरियाणा के खिलाफ छह से नौ अक्तूबर के बीच लाहली में खेलेगा और नियमित कप्तान जयदेव शाह की अनुपस्थिति में पुजारा टीम की अगुवाई करेंगे।
 
एससीए मीडिया मैनेजर हिमांशु शाह ने कहा, सौराष्ट्र क्रिकेट संघ की सीनियर चयन समिति ने आज पहले मैच के लिए 15 सदस्यीय टीम घोषित की। पुजारा को कप्तान नियुक्त किया गया है और रोबिन उथप्पा इस सत्र में सौराष्ट्र की तरफ से खेलेंगे।  
 
उन्होंने कहा, पिछले एक दशक से सौराष्ट्र की अगुवाई कर रहे जयदेव शाह पांच अक्टूबर को अपनी शादी के कारण पहले मैच में नहीं खेल पाएंगे। (भाषा) 

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख