manglik dosh calculator
✕

पुजारा ने श्रीलंका को दिया खतरे का संकेत

Updated: शुक्रवार, 10 नवंबर 2017 (00:02 IST)
राजकोट। शानदार फार्म में खेल रहे चेतेश्वर पुजारा ने रणजी ट्रॉफी मुकाबले में एक और शतक जड़कर श्रीलंकाई टीम को 16 नवंबर से शुरु होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए खतरे का संकेत दे दिया है। 
           
सौराष्ट्र के कप्तान पुजारा ने गुजरात के खिलाफ रणजी ट्रॉफी ग्रुप बी मैच के पहले दिन गुरुवार को नाबाद 115 रन की शानदार पारी खेली और ओपनर स्नेल पटेल (नाबाद 156) के साथ टीम को एक विकेट पर 311 रन की मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया।
         
सौराष्ट्र का पहला विकेट 59 रन पर गिरने के बाद पुजारा और पटेल ने दूसरे विकेट के लिए 252 रन की अविजित साझेदारी कर डाली। रोबिन उथप्पा 30 रन बनाकर आउट हुए। पुजारा ने 188 गेंदों पर नाबाद 115 रन में 15 चौके लगाए हैं जबकि पटेल ने 277 गेंदों पर नाबाद 156 रन में 21 चौके लगाए हैं। 
         
पुजारा ने राजकोट में झारखंड के खिलाफ पिछले मुकाबले में 204 रन की शानदार पारी खेली थी। उन्होंने इस तरह लगातार दूसरा शतक बना डाला जो प्रथम श्रेणी में उनका 43वां शतक है। भारत और श्रीलंका के बीच पहला टेस्ट 16 नवंबर से कोलकाता में खेला जाना है। (वार्ता)

Show comments

सभी देखें

गर्मियों की जगह ठंड में IPL कराने को फ्रैंचाइजियां हुई लामबंद, चावला के विचार को वाडिया का समर्थन

भारत के लिए WTC Final खेल चुका यह विकेटकीपर अब खेलेगा UAE के लिए

100वें शतक द्वारा बनाया गया बल्ला सचिन करेंगें संग्रहालय में दान

हार्दिक बने पंजाबी, अर्शदीप बने मुंबईया, IPL की सबसे बड़ी ट्रेड डील हुई साइन

2 ओलंपिक मेडल जीतने वाली मनु भाकर ओलंपिक के लिए नहीं कर पाई क्वालिफाई

अगला लेख