Daily Horoscope
✕

पूर्व क्रिकेटर जैकब मार्टिन की मदद के लिए आगे आई यह आईपीएल टीम

Updated: मंगलवार, 22 जनवरी 2019 (22:24 IST)
चेन्नई। चेन्नई सुपरकिंग्स ने भारत और बड़ौदा के पूर्व क्रिकेटर जैकब मार्टिन के उपचार के लिए तीन लाख रुपए दिए हैं। मार्टिन्स को वडोदरा के अस्पताल में जीवनदायिनी प्रणाली पर रखा गया है।
 
भारत की ओर से 1999 से 2001 के बीच 10 एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले 46 साल के मार्टिन दिसंबर में सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए थे और उनके फेफड़ों और यकृत में चोट लगी थी।
 
चेन्नई सुपरकिंग्स के सीईओ केएस विश्वनाथन ने कहा, 'चेन्नई सुपरकिंग्स क्रिकेट लिमिटेड ने मार्टिन के उपचार के लिए तीन लाख रुपए दिए हैं।'
 
उन्होंने कहा, 'उनकी वित्तीय स्थिति के बारे में जानकारी लेने के लिए हमने बड़ौदा क्रिकेट संघ के अधिकारियों से संपर्क किया। हम उनके जल्द स्वस्थ होने की उम्मीद और प्रार्थना करते हैं।' 

Show comments

सभी देखें

गर्मियों की जगह ठंड में IPL कराने को फ्रैंचाइजियां हुई लामबंद, चावला के विचार को वाडिया का समर्थन

भारत के लिए WTC Final खेल चुका यह विकेटकीपर अब खेलेगा UAE के लिए

100वें शतक द्वारा बनाया गया बल्ला सचिन करेंगें संग्रहालय में दान

हार्दिक बने पंजाबी, अर्शदीप बने मुंबईया, IPL की सबसे बड़ी ट्रेड डील हुई साइन

2 ओलंपिक मेडल जीतने वाली मनु भाकर ओलंपिक के लिए नहीं कर पाई क्वालिफाई

अगला लेख