ramcharitmanas
✕

विराट कोहली ने कर दिए ये 3 बदलाव तो भारत की मुठ्ठी में होगा दूसरा टेस्ट मैच

Updated: मंगलवार, 7 अगस्त 2018 (15:11 IST)
लंदन। पहले टेस्ट में टीम इंडिया के प्रदर्शन की कम और विराट कोहली के चयन की ज्यादा आलोचना हुई। कप्तान विराट कोहली ने अंतिम ग्यारह चुनने में यह गलतियां नहीं की होती तो मैच की तस्वीर कुछ और होती। बहरहाल अब समय सबक लेने का है जिससे दूसरे टेस्ट में वापसी की उम्मीद हो सके। 
 के एल राहुल की जगह चेतेश्वर पुजारा
चेतेश्वर पुजारा को न खिलाकर विराट कोहली ने सबको हैरान कर दिया। चेतेश्वर पुजारा ने पूरी गर्मिया काउंटी का सीजन खेला है। तकनीकी रूप से सबसे सक्षम बल्लेबाज को भारतीय बल्लेबाजी क्रम में होना ही चाहिए। उनकी जगह के एल राहुल को बैंच पर बैठाया जा सकता है। पहले टेस्ट में राहुल ने निराश किया।
 
दिनेश कार्तिक की जगह रिषभ पंत 
दिनेश कार्तिक का जितना अच्छा प्रदर्शन सफेद गेंद से रहा है वैसा लाल गेंद से नहीं। रिषभ पंत कई समय से भारतीय टीम में खेलने की राह देख रहे हैं। एक नेचुरल स्ट्रोकमेकर की टीम को जरूरत भी है।रिषभ पंत के आने से बल्लेबाजी क्रम में भी प्रयोग हो सकता है। 
 
हार्दिक पांड्या की जगह कुलदीप यादव
हार्दिक पांड्या एक ऑलराउंडर की तरह टीम में खेले हैं। लेकिन न ही बल्लेबाजी के साथ न ही गेंदबाजी के साथ कमाल दिखा सके हैं। ऐसे में उनकी जगह कुलदीप यादव को शामिल करना ज्यादा बेहतर है। कुलदीप पहले भी इंग्लैंड के बल्लेबाजों को वनडे और टी-20 सीरीज में परेशान कर चुके हैं । वहीं एक ऑलराउंडर के तौर पर आर अश्विन का रिकॉर्ड तो पांड्या से बेहतर है। 
 

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख