Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

चैंपियंस ट्रॉफी में पहली बार होगा यह प्रयोग...

बुधवार, 31 मई 2017 (18:31 IST)
लंदन। चैंपियंस ट्रॉफी की शुरुआत गुरुवार से होनी जा रही है। इस बार की चैंपियंस ट्रॉफी में वह होगा जो क्रिकेट इतिहास में कभी नहीं हुआ। इस बार की चैंपियंस ट्रॉफी स्मार्ट होगी। इस बार चैंपियंस ट्रॉफी में ऐसा प्रयोग होगा, जो पहले कभी नहीं हुआ। 
 
इस बार चैंपियंस ट्रॉफी में आठ टीमों की भिड़ंत होगी। प्रत्येक टीम के तीन बल्लेबाज ऐसे प्रयोग करेंगे जिनमें चिप लगी होगी। इस चिप से बल्लेबाज का डेटा रिकॉर्ड किया जाएगा। टीम इंडिया में ये चिप रोहित शर्मा, अजिंक्य रहाणे और रविचंद्रन अश्विन के बैट में लगाई जाएगी। 
 
अभी तक बेसबॉल में इस चिप को प्रयोग किया जाता था। आईसीसी और इंटेल कंपनी के बीच हुए महत्वपूर्ण करार के बाद इस तकनीक को अपनाया जा रहा है। इस चिप से बल्लेबाज की पिच मूवमेंट, उसके शॉट्स आदि का डेटा रिकॉर्ड होता है। इस चिप के सिग्नल खास कैमरे रिकॉर्ड करेंगे। 
 
इस डेटा से पता चलेगा कि बल्लेबाज ने कितनी गेंद ऑफ साइड में खेली, कितनी लेग में खेली और कितनी गेंदों पर तेज प्रहार किया। आईसीसी के चैयरमैन डेविड रिचर्डसन के मुताबिक यह बेहद रोमांचक है। इसी साल अप्रैल में आईसीसी ने इंटेल को अपना इनोवेशन पार्टनर चुना था। अब देखते हैं चिप से क्रिकेट मैच में कितना रोमांच आएगा।

Show comments

सभी देखें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप

अगला लेख