Hanuman Chalisa

आईसीसी ने चैंपियंस ट्रॉफी के लिए इनामी राशि बढ़ाई

रविवार, 14 मई 2017 (17:05 IST)
दुबई। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने इस साल की चैंपियंस ट्रॉफी की इनामी राशि 5,00,000 डॉलर बढ़ाकर इसे 45 लाख डॉलर कर दिया जिसमें से विजेता को 22 लाख डॉलर मिलेंगे। 
 
आईसीसी ने घोषणा की कि इंग्लैंड एवं वेल्स में 1 से 18 जून को होने वाली आगामी आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी की कुल इनामी राशि 45 लाख डॉलर होगी और 8 टीमों के टूर्नामेंट में विजेता टीम को 22 लाख डॉलर का चेक मिलेगा। उपविजेता टीम को 11 लाख डॉलर का चेक मिलेगा जबकि सेमीफाइनल में पहुंचने वाली अन्य 2 टीमों को 4,50,000 डॉलर मिलेंगे। 
 
प्रत्येक ग्रुप में तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम को 90,000 डॉलर जबकि ग्रुप में अंतिम स्थान पर रहने वाली टीमों को 60,000 डॉलर मिलेंगे। (भाषा)

Show comments

सभी देखें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप

अगला लेख