dharma sangrah
✕

कोएपा के सिर पर अमेरिकी ओपन का ताज

Updated: सोमवार, 19 जून 2017 (12:29 IST)
अमेरिका। ब्रूक्स कोएपा ने बैक नाइन में शानदार प्रदर्शन करते हुए चार शाट से अमेरिकी ओपन गोल्फ टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया और लगातार सातवें मेजर टूर्नामेंट में पहली बार मेजर टूर्नामेंट जीतने वाला खिलाड़ी मिला।
 
फ्लोरिडा के 27 साल के कोएपा ने अंतिम दौर में पांच अंडर 67 के स्कोर से कुल 16 अंडर का स्कोर बनाकर खिताब अपने नाम किया। कोएपा का 16 अंडर का स्कोर अमेरिकी ओपन में खिताबी जीत का सबसे न्यूनतम अंडर पार स्कोर है। रोरी मैकलराय ने 2011 में इसी स्कोर के साथ खिताब जीता था।
 
कल एक शाट की बढ़त के साथ शीर्ष पर चल रहे अमेरिका के ही ब्रायन हरमन ने अंतिम दौर में पार 72 के स्कोर से कुल 12 अंडर के स्कोर के साथ दूसरा स्थान हासिल किया। (भाषा)

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख