Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

हेमंत पाटिल का बीसीसीआई पर करोड़ों के स्टाम्प घोटाले का आरोप

सोमवार, 3 सितम्बर 2018 (21:38 IST)
नई दिल्ली। इंडिया अगेंस्ट करप्शन के राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमंत पाटिल ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) पर करोड़ों रुपए के स्टाम्प घोटाले का आरोप लगाया है। हेमंत पाटिल ने सोमवार को पत्रकारों से कहा कि बीसीसीआई द्वारा स्टाम्प ड्यूटी नहीं जमा कराने की वजह से महाराष्ट्र सरकार को करोड़ों का नुकसान हुआ है।
 
 
उन्होंने बताया कि बीसीसीआई ने वर्ष 2000 से अब तक सैकड़ों बार मैचों का आयोजन किया है। मैच का आयोजन करते समय कई तरह के करार करने होते हैं, जैसे विज्ञापन के अधिकार, प्रसारण के अधिकार आदि और यह करार करते समय स्टाम्प ड्यूटी भरनी पड़ती है।
 
पाटिल ने आरोप लगाया कि बीसीसीआई ने अब तक 1 भी रुपए की स्टाम्प ड्यूटी नहीं भरी है और यह आंकड़ा हजारों करोड़ के पार जाता है। (वार्ता)

Show comments

सभी देखें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप

अगला लेख