manglik dosh calculator
✕

बीसीसीआई-पीसीबी विवाद पर आईसीसी का पैनल नियुक्त

Updated: गुरुवार, 12 अप्रैल 2018 (00:10 IST)
दुबई। भारत और पाकिस्तान के बीच द्विपक्षीय सीरीज को लेकर लम्बे समय से चल रहे गतिरोध में कूदते हुए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने तीन सदस्‍यीय पैनल नियुक्त किया है, जो एक से तीन अक्टूबर तक दुबई में मामले की सुनवाई करेगा और पैनल का निर्णय अंतिम होगा।


भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के बीच द्विपक्षीय सीरीज को लेकर लम्बे समय से गतिरोध चला आ रहा है। पाकिस्तान बोर्ड ने इस विवाद का हल निकलने के लिए कानूनी कार्रवाई करने का फैसला किया था, जिसके चार महीने बाद जाकर आईसीसी ने तीन सदस्‍यीय पैनल का गठन किया।

आईसीसी ने एक बयान में कहा कि माइकल बेलोफ इस पैनल की अध्यक्षता करेंगे। पैनल के दो अन्य सदस्य जॉन पौलसन डॉ. अनाबेल बेनेट हैं। आईसीसी ने बताया कि पैनल के फैसले के खिलाफ कोई अपील नहीं की जा सकेगी और इसका निर्णय अंतिम और सभी पक्षों पर बाध्य होगा।

पीसीबी का दावा है कि बीसीसीआई के नवंबर 2014 और दिसंबर 2015 में दो सीरीज न खेलने से उसे सात करोड़ डॉलर का नुकसान हुआ है। इन सीरीज के लिए दोनों बोर्ड अप्रैल 2014 में सहमत हुए थे। (वार्ता)

Show comments

सभी देखें

गर्मियों की जगह ठंड में IPL कराने को फ्रैंचाइजियां हुई लामबंद, चावला के विचार को वाडिया का समर्थन

भारत के लिए WTC Final खेल चुका यह विकेटकीपर अब खेलेगा UAE के लिए

100वें शतक द्वारा बनाया गया बल्ला सचिन करेंगें संग्रहालय में दान

हार्दिक बने पंजाबी, अर्शदीप बने मुंबईया, IPL की सबसे बड़ी ट्रेड डील हुई साइन

2 ओलंपिक मेडल जीतने वाली मनु भाकर ओलंपिक के लिए नहीं कर पाई क्वालिफाई

अगला लेख