ramcharitmanas

बीसीसीआई ने बैठक तय की, अध्यक्ष शाह ने किया विरोध

Updated: शुक्रवार, 15 सितम्बर 2017 (00:06 IST)
नई दिल्ली। बीसीसीआई ने राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) की उप समिति की बैठक इसके अध्यक्ष निरंजन शाह को जानकारी दिए बिना कल राजधानी में बुलाई है जिसके विरोध में उन्होंने कार्यवाहक सचिव अमिताभ चौधरी को पत्र लिखा है।
 
पीटीआई के पास शाह का विरोध पत्र है जिसमें उन्होंने आरोप लगाया है कि बैठक उन्हें जानकारी दिए बिना बुलाई गई है और इसलिए उसे स्थगित किया जाना चाहिए।
 
शाह ने चौधरी को पत्र में लिखा है, मुझे हैरानी है कि एनसीए की 15 सितंबर को बैठक बुलाई  गई  है और मुझे इस बारे में सूचित नहीं किया गया जबकि मैं एनसीए का अध्यक्ष हूं। शाह को भले ही एनसीए अध्यक्ष नियुक्त किया गया लेकिन यह लोढा समिति की सिफारिशों का उल्लंघन है क्योंकि उनकी उम्र 70 साल से अधिक है।
 
बीसीसीआई के एक अधिकारी ने कहा, निरंजन शाह की उपस्थिति का मतलब होगा कि बीसीसीआई फिर से लोढा समिति की सिफारिशों का उल्लंघन कर रहा है। सचिव इस बार कोई परेशानी मोल नहीं लेना चाहते हैं। (भाषा)

Show comments

सभी देखें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप

अगला लेख