sundarkand
✕

दिल्ली में मैचों के आयोजन पर विचार किया जाएगा : बीसीसीआई

Updated: मंगलवार, 5 दिसंबर 2017 (00:22 IST)
नई दिल्ली। श्रीलंका के खिलाफ मौजूदा टेस्ट के दौरान प्रदूषण की शिकायत पर भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने सोमवार को कहा कि भविष्य में दिल्ली में मैचों के आयोजन पर विचार किया जाएगा।
 
कल श्रीलंकाई टीम को हो रही परेशानी के कारण तीन बार मैच को रोकना पड़ा था। सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के बाद फिरोजशाह कोटला मैदान पर श्रीलंका के खिलाड़ियों को मैदान पर मास्क लगाकर क्षेत्ररक्षण करते देखा गया। भारतीय टीम के खिलाड़ियों ने हालांकि माहौल को हल्का करते हुए कहा कि वे ऐसी परिस्थितियों के आदी हैं।
 
बीसीसीआई के कार्यकारी सचिव अमिताभ चौधरी ने कहा, भविष्य में दिल्ली में इस मौसम में मैचों के आयोजन पर विचार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जब श्रीलंका के भारत दौरे का कार्यक्रम तय हुआ था, तब उन्होंने भी इस पर आपत्ति नहीं जताई थी।  
 
उन्होंने कहा, अगर उन्हें कार्यक्रम को लेकर कोई आपत्ति थी तो उन्होंने हमें उससे अवगत नहीं कराया। कल मैच के दूसरे दिन भारतीय पारी के दौरान धुंध और प्रदूषण का हवाला देते हुए श्रीलंकाई टीम मैदान से बाहर चली गई थी जिसके बाद कप्तान विराट कोहली को सात विकेट पर 536 रन पारी घोषित कर दी। क्षेत्ररक्षण करने उतरी भारतीय टीम ने हालांकि प्रदूषणरोधी मास्क नहीं लगाया था।
 
श्रीलंका के अंतरिम कोच निक पोथास ने बाद में दावा किया कि मैच रेफरी डेविड बून ने सुरंगा लकमल और धनंजय डी सिल्वा को ड्रेसिंग रूम में उलटी करते देखा था। इस बीच आज भी दिल्ली में वायु गुणवत्‍ता बहुत खराब है। (भाषा)
Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख