1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. समाचार
  4. Bangladesh Vs Zimbabwe T20 Cricket

टी20 क्रिकेट सीरीज में बांग्लादेश ने जिम्बाब्वे को 2-0 से क्लीन स्वीप किया

T20
ढाका। सलामी बल्लेबाज लिटन दास (नाबाद 60) रन की अर्द्धशतकीय पारी की बदौलत बांग्लादेश ने जिम्बाब्वे को दूसरे और आखिरी टी-20 मैच में 9 विकेट से हराकर 2-0 से क्लीन स्वीप कर दिया। 
 
जिम्बाब्वे ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ओपनर ब्रेंडन टेलर के 48 गेंदों में 6 चौकों और 1 छक्के की मदद से नाबाद 59 रन की बदौलत 20 ओवर में 7 विकेट पर 119 रन बनाए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की टीम ने लिटन के 45 गेंदों में 8 चौकों के सहारे नाबाद 60 रन की पारी के दम पर 15.5 ओवर में 1 विकेट पर 120 रन बनाकर मैच जीत लिया। लिटन को उनकी शानदार बल्लेबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच और प्लेयर ऑफ द सीरीज का खिताब मिला। 
 
बांग्लादेश की तरफ से मुस्ताफिजुर रहमान ने 25 रन देकर 2 विकेट, अल-अमीन हुसैन ने 22 रन देकर 2 विकेट और मोहम्मद सैफुद्दीन, मेहदी हसन तथा अफीफ हुसैन ने एक-एक विकेट लिया। बांग्लादेश की पारी में मोहम्मद नईम ने 33 और सौम्य सरकार ने नाबाद 20 रन बनाए। जिम्बाब्वे की ओर से एकमात्र विकेट क्रिस मफोफु ने लिया।
अगला लेख
भारत, दक्षिण अफ्रीका पहला वनडे मैच बारिश के कारण अभी तक शुरू नहीं हुआ