suvichar

समरसेट ने बेनक्रोफ्ट से तोड़ा करार

Updated: शुक्रवार, 30 मार्च 2018 (00:15 IST)
लंदन। इंग्लैंड की काउंटी टीम समरसेट ने आज यहां कहा कि गेंद से छेड़छाड़ प्रकरण में फंसे ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज कैमरन बेनक्रोफ्ट उनकी टीम के साथ नहीं जुड़ेंगे। दक्षिण अफ्रीका के साथ मौजूदा टेस्ट श्रृंखला में गेंद से छेड़छाड़ करने के दोषी पाए गए बेनक्रोफ्ट पर नौ महीने का प्रतिबंध लगा है।


समरसेट क्रिकेट के निदेशक एंडी हुर्रे ने कहा कि बेनक्रोफ्ट 2018 सत्र के लिए क्लब से विदेशी खिलाड़ी के तौर पर नहीं जुड़ेंगे। हुर्रे ने कहा कि उन्होंने बेनक्रोफ्ट से बात की है और उन्‍हें अपनी करनी पर पछतावा है। बेनक्रोफ्ट ने क्लब से जुड़े सभी लोगों को गहरा अफसोस जताया और माफी मांगी।

हुर्रे ने कहा, ‘अभी कैमरन को उपयुक्त समर्थन की जरूरत है। मेरे मन में इसमें कोई संदेह नहीं कि वे अपनी गलती से सीखकर मजबूती से वापसी करेंगे।’ (भाषा)

Show comments

सभी देखें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप

अगला लेख