suvichar

बेरोजगार हुए ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट खिलाड़ी, जानिए क्यों...

Updated: शनिवार, 1 जुलाई 2017 (12:47 IST)
सिडनी। ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट में उस समय बवाल हो गया जब वहां के 200 से ज्यादा क्रिकेटर्स एक ही दिन में बेरोजगार हो गए। 

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेटर्स संघ के अधिकारी रविवार को इस बात का फैसला करेंगे कि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के साथ नए वेतन करार पर बातचीत विफल होने के बाद खिलाड़ी इस महीने ऑस्ट्रेलिया ए के दक्षिण अफ्रीका दौरे का बहिष्कार करेंगे या नहीं।
 
सीए और खिलाड़ी संघ दोनों ने पुष्टि की है कि वे शुक्रवार की समय सीमा तक एमओयू पर समझौता करने में विफल रहे हैं जिससे खिलाड़ी बेरोजगार हो गए हैं और इस साल एशेज सीरीज सहित अन्य श्रृंखलाओं पर संदेह के बादल छा गए हैं।
 
क्रिकेटर्स संघ ने ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट के मौजूद मतभेद को 1970 के दशक के कैरी पैकर की वर्ल्ड सीरीज क्रिकेट के बाद सबसे बदतर दिन करार दिया है।
 
खिलाड़ियो के संघ ने कहा कि वे सिडनी में बैठक करके अनुबंध को लेकर इस गतिरोध पर विस्तृत चर्चा करेंगे। (भाषा)
Show comments

सभी देखें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप

अगला लेख