Daily Horoscope
✕

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर्स संघ ने स्टंप माइक्रोफोन पर जताई चिंता, नियमों में चाहता है स्पष्टता

Updated: शुक्रवार, 28 दिसंबर 2018 (15:59 IST)
मेलबर्न। ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर्स संघ (एसीए) ने स्टंप माइक्रोफोन के उपयोग पर चिंता व्यक्त की है और उसके प्रमुख एलिस्टेयर निकोलसन ने कहा कि वह नहीं चाहते कि मैदान पर ‘गैरइरादतन और आकस्मिक’ बहस के कारण किसी खिलाड़ी को प्रतिबंध झेलना पड़े।


यहां मीडिया रिपोर्टों के अनुसार एसीए ने स्टंप माइक्राफोन से खिलाड़ियों की आपसी बातचीत के प्रसारण पर आपत्ति जताई है। एसीए ने कहा कि वह स्टंप माइक्रोफोन के उपयोग के खिलाफ नहीं है लेकिन वह इसको लेकर नियमों में स्पष्टता चाहता है।

निकोलसन ने मेलबर्न स्थित रेडियो स्टेशन ‘एसईएन’ से कहा, मैं यह नहीं कहूंगा कि हम खुश नहीं है। खिलाड़ियों को पता है कि अनजाने में कही गई किसी भी बात का बतंगड़ बन सकता है। असल में हम नहीं चाहते कि खिलाड़ियों पर आचार संहिता के कारण जुर्माना लगाया जाए।

उन्होंने कहा, यह नकारात्मक नहीं बल्कि सावधानी है लेकिन हम इसके खिलाफ नहीं हैं। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रही टेस्ट श्रृंखला के दौरान स्टंप माइक्रोफोन पर खिलाड़ियों की आपसी नोकझोंक भी सुनी गई। इनमें भारतीय कप्तान विराट कोहली और ऑस्ट्रेलियाई कप्तान टिम पेन के बीच पर्थ में दूसरे टेस्ट मैच के दौरान तीखी बहस भी शामिल है।

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख