biodatamaker
✕

टीम इंडिया से डरते हैं ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी

Updated: मंगलवार, 3 अक्टूबर 2017 (23:19 IST)
नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया के सहायक कोच डेविड सेकर का मानना है कि भारतीय सरजमीं पर खेलने आई ऑस्ट्रेलियाई टीम के खिलाड़ी विराट कोहली एंड कंपनी से डरते हैं इसलिए उनका प्रदर्शन निराशाजनक रहा है।  
 
ऑस्ट्रेलियाई टीम को भारत दौरे पर पांच मैचों की वन-डे सीरीज में 1-4 से हार का सामना करना पड़ा है। मेहमान टीम को अब 7 अक्टूबर से तीन मैचों की ट्वेंटी-20 सीरीज खेलना है।  सेकर ने  क्रिकेट बेवसाइट क्रिकेट.कॉम.एयू में लिखे अपने लेख में कहा कि ऐसे लग हा था कि टीम के अधिकतर खिलाड़ी डर के साथ खेल रहे थे। हमारी कोशिश होती है खिलाड़ी हमेशा खुलकर बेधड़क खेलें। लेकिन हम ऐसा नहीं कर पाए। जब आप हार रहे होते हैं तो आप डर कर ही खेलते हैं। मेरा मानना है कि टीम में प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की कमी नहीं है और हम इसमें सुधार कर सकते हैं।
 
कोच ने कहा कि अब भी सब कुछ खत्म नहीं हुआ है। अभी ट्वेंटी-20 सीरीज बाकी है। इस टीम में काफी प्रतिभाशाली खिलाड़ी मौजूद है और हम इस कमी को दूर कर सकते हैं। हमारे तेज गेंदबाजों ने वन-डे सीरीज में अच्छी गेंदबाजी की। लेकिन यह भी मानना होगा कि टीम इंडिया के बल्लेबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया। (वार्ता)

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख