Daily Horoscope
✕

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने जस्टिन लैंगर को दिए चयन मामलों में अधिक अधिकार

Updated: शुक्रवार, 27 जुलाई 2018 (12:44 IST)
सिडनी। मार्क वॉ के त्याग पत्र के बाद ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट चयन प्रक्रिया में बदलाव के तहत राष्ट्रीय कोच जस्टिन लैंगर को आज अधिक अधिकार सौंप दिए गए। अब चयन पैनल में केवल तीन व्यक्ति होंगे। इनमें लैंगर के अलावा ट्रेवर हॉन्स और ग्रेग चैपल शामिल हैं।


मार्क वॉ की जगह किसी अन्य को नहीं लिया गया है। लैंगर टी20 चयन पैनल की अध्यक्षता करेंगे, जिसमें हॉन्स और चैपल उनका साथ देंगे। हॉन्स टेस्ट और वनडे चयन पैनल की अगुवाई करेंगे। मार्क वॉ ने टीवी कंपनी फॉक्स स्पोर्ट्स से जुड़ने के कारण त्याग पत्र दे दिया था। वह केवल टी20 टीम के चयन पर ही ध्यान देते थे।

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के वरिष्ठ अधिकारी पैट हावर्ड ने कहा, इससे जस्टिन को अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है। अब वे मुख्य कोच और टी20 क्रिकेट में मुख्य चयनकर्ता की भूमिका निभाएंगे, क्योंकि हम 2020 में ऑस्ट्रेलिया में होने वाले आईसीसी विश्व टी20 के लिए टीम तैयार करना चाहते हैं। (वार्ता) 

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख