Daily Horoscope
✕

ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को 159 रन से पस्त किया

Updated: गुरुवार, 6 जुलाई 2017 (00:35 IST)
लीस्टर। ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम ने एलिसे पेरी (66), एलिसा हीली (नाबाद 63) और एलिसे विलानी (59) की अर्धशतकीय पारियों की बदौलत बुधवार को यहां आईसीसी महिला विश्व कप के मैच में पाकिस्तान को 159 रन से हराया।
 
टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 50 ओवर में आठ विकेट पर 290 रन बनाए। पेरी ने 97 गेंद में पांच चौके से 66 रन, हीली ने 40 गेंद में नौ चौके और एक छक्के से नाबाद 63 रन और विलानी ने 40 गेंद में पांच चौके और चार छक्के से 59 रन का योगदान दिया।
  
पाकिस्तानी टीम इस लक्ष्य के करीब भी नहीं पहुंच सकी और पूरी टीम 50 ओवर में 131 रन पर सिमट गई। उसके लिए कप्तान सना मीर ही 45 रन बना सकी। उनके अलावा इराम जावेद (21) और असमाविया इकबाद (10) ही दोहरे अंक तक पहुंची। इनके अलावा अतिरिक्त से 21 रन बने।
 
ऑस्ट्रेलिया के लिए क्रिस्टिंस बीम्स और एशले गार्डनर ने तीन-तीन विकेट जबकि सारा एले ने दो विकेट प्राप्त किए। (भाषा)

Show comments

सभी देखें

गर्मियों की जगह ठंड में IPL कराने को फ्रैंचाइजियां हुई लामबंद, चावला के विचार को वाडिया का समर्थन

भारत के लिए WTC Final खेल चुका यह विकेटकीपर अब खेलेगा UAE के लिए

100वें शतक द्वारा बनाया गया बल्ला सचिन करेंगें संग्रहालय में दान

हार्दिक बने पंजाबी, अर्शदीप बने मुंबईया, IPL की सबसे बड़ी ट्रेड डील हुई साइन

2 ओलंपिक मेडल जीतने वाली मनु भाकर ओलंपिक के लिए नहीं कर पाई क्वालिफाई

अगला लेख