Hanuman Chalisa
✕

इंग्लैंड के लिए तैयार ऑस्ट्रेलिया की गेंदबाज चौकड़ी

Updated: सोमवार, 29 मई 2017 (16:00 IST)
सिडनी। आस्ट्रेलिया चैम्पियंस ट्रॉफी में पहली बार अपने चार तेज गेंदबाजों को अपनी अंतिम एकादश में शामिल करके एशेज से पहले एक तरह से इंग्लैंड को कड़ा संदेश देना चाहेगा। पैट कमिंस, जोश हेजलवुड, मिशेल स्टार्क और जेम्स पैटिनसन सभी फिट हैं और इंग्लैंड एवं वेल्स में टूर्नामेंट में शानदार गेंदबाजी करने के लिए तैयार हैं।
 
ऑस्ट्रेलिया में उन्हें वेस्टइंडीज की 1970, 80 और 90 की दशक के मजबूत गेंदबाजी आक्रमण के बाद सबसे बेहतरीन तेज गेंदबाजी चौकड़ी के रूप में देखा जा रहा है। चोटों के कारण ऑस्ट्रेलिया के ये मुख्य गेंदबाज एक साथ ऑस्ट्रेलियाई टीम में नहीं उतर सके हैं और कोच डेरेन लीमन इनके एक साथ खेलने से काफी खुश हैं।
 
लीमन ने कहा कि यह पहली बार है जब हमारे लिए ये चारों गेंदबाज उपलब्ध होंगे। उन्होंने कहा कि उन्हें एक साथ खेलते हुए देखना शानदार होगा और देखते हैं कि वे कैसा प्रदर्शन करते हैं। ये बेहतरीन खिलाड़ी हैं और हमारी टीम शानदार है। (भाषा) 

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख