sundarkand
✕

ऑलराउंडर अश्विन नंबर वन, रहाणे टॉप टेन में

Updated: शनिवार, 20 अगस्त 2016 (07:54 IST)
दुबई। वेस्टइंडीज के खिलाफ मौजूदा सीरीज में गेंद और बल्ले से शानदार प्रदर्शन कर रहे स्टार भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने आईसीसी की ताजा जारी रैंकिंग में नंबर एक टेस्ट ऑलराउंडर का अपना ताज बरकरार रखा है जबकि अजिंक्य रहाणे शीर्ष 10 में पहुंच गए हैं। 
 
अश्विन 438 अंकों के साथ नंबर एक टेस्ट ऑलराउंडर बने हुए हैं। वे दूसरे नंबर पर मौजूद बांग्लादेश के शकीब अल हसन (384) तथा तीसरे स्थान पर इंग्लैंड के मोईन अली (292) से काफी आगे हैं। इसके अलावा गेंदबाजी रैंकिंग में अश्विन (858) शीर्ष पर मौजूद जेम्स एंडरसन (870) के बाद दूसरे नंबर पर हैं। 
 
वहीं बल्लेबाजी में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान स्टीवन स्मिथ टेस्ट सीरीज में अपनी टीम की हार के बावजूद बल्लेबाजी रैंकिंग में नंबर एक बने हुए हैं। इंग्लैंड के जो रूट दूसरे और न्यूजीलैंड के केन विलियम्सन तीसरे स्थान पर हैं। 
 
भारत के अजिंक्य रहाणे 3 स्थानों की छलांग लगाते हुए 8वें स्थान पर पहुंच शीर्ष भारतीय बल्लेबाज हैं। (वार्ता) 
 
Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख