Daily Horoscope
✕

एगर हुए चोटिल, एकदिवसीय श्रृंखला से बाहर

Updated: मंगलवार, 26 सितम्बर 2017 (01:11 IST)
इंदौर। ऑस्ट्रेलिया के बाएं हाथ के स्पिनर एशटन एगर चोटिल होने के कारण भारत के खिलाफ मौजूदा एकदिवसीय श्रृंखला से बाहर हो गए। रविवार को इंदौर में तीसरे एकदिवसीय में क्षेत्ररक्षण के दौरान उनके दाएं हाथ की अंगुली में फ्रैक्चर हो गया था।
 
एगर को चोट सीमा रेखा के पास क्षेत्ररक्षण करते हुए गेंद रोकने की कोशिश में लगी। चोट लगने के बाद उन्हें मैदान छोड़ना पड़ा। हालांकि बाद में वे मैदान में गेंदबाजी करने के लिए उतरे लेकिन ऑस्ट्रेलिया यह मैच 5 विकेट से हारकर श्रृंखला में 0-3 से पिछड़ गया।
 
टीम के चिकित्सक रिचर्ड साव ने बयान में कहा कि रविवार रात क्षेत्ररक्षण के दौरान एगर के दाएं हाथ की अंगुली में चोट लगी। डॉ. साव ने कहा कि मैच खत्म होने के बाद उसने एक्स-रे कराया जिसमें यह साफ हुआ की उसकी अंगुली में फ्रैक्चर की पुष्टि हुई। वह ऑस्ट्रेलिया वापस लौटेगा और सर्जरी की संभावना के मद्देनजर किसी विशेषज्ञ से सलाह लेगा। 
 
मौजूदा श्रृंखला के लिए टीम में एगर की जगह किसी को शामिल नहीं किया गया है जिससे बचे हुए 2 मैचों में अंतिम एकादश में एडम जंपा को मौका मिल सकता है। एगर ने टूर्नामेंट के 2 मैचों में 2 अहम विकेट लिए। कोलकाता एकदिवसीय में उन्होंने मनीष पांडे और इंदौर एकदिवसीय में कप्तान विराट कोहली का विकेट लिया।
Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख