suvichar
✕

नए अवतार में नजर आएंगे तेज गेंदबाज आशीष नेहरा...

Updated: बुधवार, 15 नवंबर 2017 (18:44 IST)
नई दिल्ली। पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज आशीष नेहरा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद अब भारत और श्रीलंका के बीच गुरुवार से शुरु होने वाली टेस्ट सीरीज से कमेंट्री में पदार्पण करेंगे और एक नए अवतार में नजर आएंगे। 
             
38 वर्षीय नेहरा ने एक नवंबर को भारत और न्यूजीलैंड के बीच दिल्ली में हुए पहले टी-20 मैच के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। संन्यास के बाद उन्होंने कहा था कि अब वे आराम करेंगे और अपने परिवार के साथ समय बिताएंगे, लेकिन दोबारा क्रिकेट से संबंधित कुछ और करेंगे क्योंकि उन्होंने अभी क्रिकेट को 25 साल ही दिए हैं। 
                
पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है कि नेहरा अब भारत और श्रीलंका के बीच गुरुवार से शुरु होने वाली टेस्ट सीरीज से कमेंट्री में पदार्पण करेंगे और एक नए अवतार में नजर आएंगे।  
                
सहवाग ने ट्वीट कर कहा, नेहराजी का कमेंट्री वेलकम जोरशोर से होना चाहिए। अपने स्टाइल में आप लोग भी नेहराजी को वेलकम जरूर करें। नेहरा ने भारत के लिए 17 टेस्ट, 120 वनडे और 27 टी-20 मैच खेले, जिसमें उन्होंने क्रमश: 44, 157 और 34 विकेट झटके। (वार्ता)

Show comments

सभी देखें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप

अगला लेख