Hanuman Chalisa

इस कारण से आशीष नेहरा में लौटा आत्मविश्वास

Updated: बुधवार, 24 अगस्त 2016 (18:37 IST)
टीम इंडिया के स्टार गेंदबाद आशीष नेहरा ने चेन्नई में टीएनपीएल टीम चेपॉक सुपर गिलीज़ के लॉच के मौके पर फिर से आत्मविश्वास पाने का कारण आईपीएल को बताया। नेहरा ने अब नोकिया 1100 से आगे बढ़कर नेहरा ने एक नया फोन भी खरीद लिया है।
टीएनपीएल (तमिलनाडु प्रीमियर लीग) टीम के लांचिंग के अवसर पर नेहरा ने बताया कि वे आईपीएल के दौरान लगी अपनी घुटने की चोट से उबर रहे हैं इस समय वे बेंगलुरू में नेशनल क्रिकेट अकेडमी में रनिंग के साथ कुछ और ट्रेनिंग कर रहे हैं।
 
नेहरा ने एक बार फिर से अपने आत्मविश्वास को हासिल करने में आईपीएल का अहम योगदान बताया। उन्होंने कहा कि पिछले आईपीएल सीजन में भुवनेश्वर कुमार जैसे युवा गेंदबाज़ों के साथ गेंदबाज़ी कर के उन्हें बहुत अधिक नई चीज़ें और आत्मविश्वास हासिल हुआ।
 
आशीष नेहरा इस सीज़न आईपीएल में चोटिल होने के बाद से क्रिकेट से दूर थे। नेहरा इस साल वर्ल्ड टी-20 में भारतीय टीम का हिस्सा भी थे। उन्होंने भारत के लिए 23 टी-20 मुकाबलों में 31 विकेट हासिल किए हैं जबकि वनडे में उन्होंने 120 मैचों में 157 विकेट अपने नाम किए हैं।
 
नेहरा ने मज़ाकिया अंदाज़ में बात करते हुए अपने नए फोन का ज़िक्र भी छेड़ दिया। उन्होंने बताया कि अब वो नोकिया 1100 का इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं, अब उन्होंने एक नया आईफोन खरीद लिया है। इसके साथ ही आशीष नेहरा ने बताया कि अभी उन्हें इससे ई-मेल भेजना भी नहीं आता, हां लेकिन वे व्हाट्‍सएप से मैसेज करना सीख गए हैं। 
Show comments

सभी देखें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप

अगला लेख