Daily Horoscope
✕

ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन, इंग्लैंड 403 पर आउट

Updated: शुक्रवार, 15 दिसंबर 2017 (12:38 IST)
पर्थ। डेविड मालान और जानी बेयरस्टा की 5वें विकेट की रिकॉर्ड दोहरी शतकीय साझेदारी के बाद इंग्लैंड के पुछल्ले बल्लेबाज लय कायम नहीं रख सके और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे एशेज टेस्ट के दूसरे दिन शुक्रवार को पूरी टीम 403 रन पर आउट हो गई। इंग्लैंड ने आखिरी 6 विकेट सिर्फ 35 रन के भीतर गंवा दिए।
 
ऑस्ट्रेलिया श्रृंखला में 2-0 से आगे है और यहां जीतने पर एशेज अपने नाम कर सकती है हालांकि आखिरी 2 दिन भारी बारिश का अनुमान है।
 
बेयरस्टा और मालान ने 237 रनों की साझेदारी करके 1938 में एडी पेंटर और डेनिस कॉम्पटन का बनाया सबसे बड़ी एशेज  साझेदारी का रिकॉर्ड तोड़ा। मालान ने 140 और बेयरस्टा ने 119 रन बनाए। (भाषा)
 

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख