sundarkand
✕

इंग्लैंड की पहली पारी 302 रन पर समाप्त

Updated: शुक्रवार, 24 नवंबर 2017 (12:39 IST)
ब्रिसबेन। इंग्लैंड ने आखिरी 6 विकेट जल्दी गंवा दिए और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले एशेज टेस्ट के दूसरे दिन शुक्रवार को पूरी टीम पहली पारी में 302 रन पर आउट हो गई। डेविड मालान और मोईन अली ने 83 रनों की साझेदारी की लेकिन लंच से पहले मालान के आउट होने के बाद पारी जल्दी खत्म हो गई।
 
जो रूट की टीम का स्कोर एक समय 4 विकेट पर 246 रन था लेकिन इसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने शानदार वापसी की। तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क और पैट कमिंस ने 3-3 विकेट चटकाए और स्पिनर नाथन लियोन ने 2 विकेट लिए। इंग्लैंड ने आखिरी 6 विकेट 56 रन के भीतर गंवा दिए।
 
मालान ने अपने तीसरे टेस्ट अर्द्धशतक में 11 चौके जड़े। वे मिशेल स्टार्क की गेंद पर डीप स्क्वेयर लेग में शान मार्श को कैच देकर आउट हुए। 7 गेंद बाद ऑफ स्पिनर लियोन ने हरफनमौला मोईन अली को पगबाधा आउट किया। रिव्यू में भी इसकी पुष्टि हुई।
 
विकेटकीपर जानी बेयरस्टा 9 रन बनाकर पैट कमिंस को पूल शॉट खेलने के प्रयास में विकेटकीपर टिम पेन को कैच दे बैठे। जैक बाल (14) ने स्टार्क की गेंद पर स्लिप में डेविड वॉर्नर को कैच थमाया। स्टुअर्ट ब्रॉड ने 20 रन बनाए और पीटर हैंडस्कांब को कैच देकर लौटे। (भाषा) 
Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख