Hanuman Chalisa
✕

आर्यमान बिड़ला और शुभम शर्मा के शतक से मप्र ने मैच ड्रॉ कराया

Updated: गुरुवार, 15 नवंबर 2018 (19:00 IST)
कोलकाता। सलामी बल्लेबाज आर्यमान बिड़ला (नाबाद 103) और शुभम शर्मा (नाबाद 100) के शतकों की मदद से मध्यप्रदेश ने बंगाल के खिलाफ रणजी ट्रॉफी एलीट ग्रुप बी मैच गुरुवार को यहां ड्रॉ कराया। आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा रहे आर्यमन का यह क्रिकेट करियर का पहला शतक है।


बंगाल ने अपनी पहली पारी नौ विकेट पर 510 रन बनाकर समाप्त घोषित की थी। इसके जवाब में मध्यप्रदेश की टीम ने सुबह अपनी पहली पारी पांच विकेट पर 254 रन से आगे बढ़ाई और उसकी पूरी टीम 335 रन पर आउट हो गई।


उसकी इस स्थिति के लिए अशोक डिंडा जिम्मेदार रहे, जिन्होंने 78 रन देकर चार विकेट लिए। मध्यप्रदेश को फालोऑन करना पड़ा लेकिन उसकी शुरुआत अच्छी नहीं रही और एक समय उसका स्कोर तीन विकेट पर 69 रन था।


बिड़ला और शुभम ने यहीं से जिम्मेदारी संभाली और बंगाल को आगे कोई सफलता नहीं मिलने दी। इन दोनों ने चौथे विकेट के लिए 171 रन की अटूट साझेदारी की।

बिड़ला ने अपने करियर का पहला शतक लगाया। उन्होंने अपनी पारी में 189 गेंदें खेली तथा 12 चौके और एक छक्का लगाया। शुभम की 134 गेंद की पारी में 11 चौके और एक छक्का शामिल है। बंगाल को पहली पारी में बढ़त के आधार पर तीन अंक मिले।
 
क्रिकेट पहले 'पैशन' था और अब करियर है : आर्यमान बिड़ला

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख