Daily Horoscope
✕

अब श्रीलंकाई टीम के मैच नहीं देखता : रणतुंगा

Updated: बुधवार, 2 अगस्त 2017 (15:30 IST)
कोलंबो। वर्ष 1996 विश्व कप विजेता टीम के कप्तान अर्जुन रणतुंगा श्रीलंकाई क्रिकेट के प्रबंधन को देखकर इतने खिन्न हैं कि उन्होंने राष्ट्रीय टीम का क्रिकेट देखना ही बंद कर दिया है।
 
रणतुंगा ने ‘सिलोन टुडे’ से कहा कि श्रीलंका क्रिकेट का प्रबंधन जिस तरह से किया जा रहा है, वह इतना खराब है कि मैं अब अपनी राष्ट्रीय क्रिकेट टीम को खेलते हुए नहीं देखता। श्रीलंकाई टीम इस समय भारत के साथ 3 टेस्ट मैचों की सीरीज खेल रही है जिसके बाद 5 वनडे और 1 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेला जाएगा।
 
इस 52 वर्षीय क्रिकेटर ने कहा कि क्रिकेटर और क्रिकेट प्रशासक देश के लिए जीतने की प्रतिबद्धता के बजाय अपनी कमाई और विदेशी दौरे के बारे में ज्यादा चिंतित रहते हैं। हालांकि रणतुंगा ने कहा कि वे हाल में इंग्लैंड-दक्षिण अफ्रीका टेस्ट सीरीज देख रहे थे जिसमें इंग्लैंड की टीम 2-1 से आगे चल रही है जबकि चौथा टेस्ट 4 अगस्त से शुरू होगा।
 
रणतुंगा ने कहा कि वे राष्ट्रपति एम. सिरीसेना और प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे को लिखेंगे कि श्रीलंका क्रिकेट के प्रबंधन के लिए अंतरिम समिति की बहाली की जरूरत है। (भाषा)

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख