शनिवार, 27 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. समाचार
  4. Anil Kumble became the head coach of Kings XI Punjab
Written By
Last Updated : शुक्रवार, 11 अक्टूबर 2019 (18:35 IST)

IPL में किंग्स इलेवन पंजाब के मुख्य कोच बने अनिल कुंबले

IPL में किंग्स इलेवन पंजाब के मुख्य कोच बने अनिल कुंबले - Anil Kumble became the head coach of Kings XI Punjab
नई दिल्ली। भारत के पूर्व कप्तान अनिल कुंबले (Anil Kumble) को इंडियन प्रीमियर लीग के अगले सत्र के लिए किंग्स इलेवन पंजाब का मुख्य कोच बनाया गया है।
 
किंग्स इलेवन पंजाब ने वेस्टइंडीज के महान खिलाड़ी कर्टनी वॉल्श को भी प्रतिभा खोजने के लिए बोर्ड में शामिल किया है, जो उसी तरह काम करेंगे जैसे पूर्व भारतीय कोच जॉन राइट मुंबई इंडियंस के साथ करते थे।
 
न्यूजीलैंड के पूर्व खिलाड़ी माइक हैसन के 2 वर्ष का अनुबंध पूरा होने के बाद उनकी जगह कुंबले को चुना गया है। कुंबले वर्ष 2016-17 में भारतीय टीम के मुख्य कोच भी रह चुके हैं। आईपीएल में वह पहली बार किसी टीम में बतौर कोच के तौर पर नियुक्त किए जा रहे हैं।
 
पूर्व भारतीय स्पिनर सुनील जोशी और कुंबले के लंबे समय तक राष्ट्रीय और राज्य के साथी को पंजाब की फ्रेंचाइजी ने सहायक कोच बनाया। दक्षिण अफ्रीका के महान खिलाड़ी जोंटी रोड्स टीम के क्षेत्ररक्षण कोच और ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान जार्ज बेली बल्लेबाजी कोच होंगे।
 
कुंबले को टीम के क्रिकेट से जुड़े सभी मसलों का प्रभारी बनाया गया है। वह अपनी योजनाओं के बारे में 19 अक्टूबर को टीम प्रबंधन के सामने बात रखेंगे।
 
पता चला है कि कुंबले स्पिनर आर अश्विन के भविष्य के बारे में भी उसी दिन फैसला लेंगे। पिछले 2 सत्र से पंजाब के लिए खेल रहे अश्विन अब दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेल सकते हैं।
 
इससे पहले कुंबले आईपीएल में रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु की कप्तानी भी कर चुके हैं और बाद में वह इसी टीम के मेंटर के तौर पर कार्य कर चुके हैं। दुनिया के सर्वश्रेष्ठ स्पिनरों में से एक कुंबले इसके अलावा वह मुंबई इंडियंस के भी मेंटर रहे हैं।
 
गौरतलब है कि किंग्स इलेवन की टीम इस वर्ष अंक तालिका में छठे और 2018 में सातवें स्थान पर रही थी। पंजाब की टीम अभी तक आईपीएल का खिताब जीतने में असफल रही है। हालांकि वर्ष 2014 में वह उप विजेता रहा था और उसे कोलकाता से हार को सामना करना पड़ा था।
ये भी पढ़ें
शंघाई मास्टर्स के क्वार्टरफाइनल में सिटसिपास ने जोकोविच को अपना शिकार बनाया