Daily Horoscope
✕

ऑलराउंडर Ben Stokes ने बनाया कैच का नया रिकॉर्ड

Updated: रविवार, 5 जनवरी 2020 (19:34 IST)
केपटाउन। इंग्लैंड के ऑलराउंडर बेन स्टोक्स ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन रविवार को जेम्स एंडरसन की गेंद पर एनरिक नोर्त्ज का कैच लेकर इंग्लैंड की तरफ से टेस्ट क्रिकेट में नया रिकॉर्ड बनाया। यह स्टोक्स का पांचवां कैच था।

उन्होंने अपने सभी कैच स्लिप में लिए। इंग्लैंड के पिछले 1019 टेस्ट मैचों में 23 अवसरों पर किसी खिलाड़ी ने एक पारी में 4 कैच लिए, लेकिन कोई भी 5 कैच नहीं ले पाया था। इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने पिछले साल लॉर्ड्स में आयरलैंड के खिलाफ पारी में 4 कैच लिए थे।

स्टोक्स ने 5 कैच के विश्व रिकॉर्ड की बराबरी की। टेस्ट मैचों में 11 बार खिलाड़ियों ने ऐसा कारनामा किया।स्टोक्स से पहले ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ ने 2017-18 में न्यूलैंड्स में ही यह कारनामा किया था।

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख