dharma sangrah
✕

अजिंक्य रहाणे ने 87 साल में भारत को दिलाई सबसे बड़ी टेस्ट जीत

Updated: शुक्रवार, 15 जून 2018 (20:38 IST)
बेंगलुरु। विराट कोहली की अनुपस्थिति में भारत की कप्तानी संभाल रहे अजिंक्य रहाणे ने भारत को उसके 87 साल के टेस्ट इतिहास में शुक्रवार को सबसे बड़ी जीत दिला दी।
 
 
भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट 2 दिन के अंदर समाप्त किया और इसे पारी और 262 रनों से जीत लिया। यह पहला मौका है, जब भारत ने 1 टेस्ट मैच में 2 दिन के अंदर जीत हासिल की। इस सबसे बड़ी जीत को दिलाने का सेहरा रहाणे के सिर बंधा जिन्होंने चोटिल विराट की जगह इस मैच में कप्तानी संभाली।
 
दरअसल, विराट कोहली को काउंटी में खेलना था और वे इसी कारण टेस्ट से हट गए थे। लेकिन आईपीएल में चोट लगने के कारण विराट का काउंटी सफर शुरू नहीं हो सका और वे इस मैच में भी नहीं खेल सके। विराट की अनुपस्थिति का सीधा फायदा रहाणे को मिला जिन्होंने अपनी कप्तानी में लगातार दूसरी टेस्ट जीत हासिल की।
 
रहाणे पिछले साल मार्च में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ धर्मशाला में खेले गए चौथे और आखिरी टेस्ट में भी कप्तान बने थे और भारत ने यह मैच 8 विकेट से जीता था। इस जीत की बदौलत भारत ने ऑस्ट्रेलिया से 2-1 से सीरीज जीती थी।
 
अफगानिस्तान के खिलाफ जीत में बाएं हाथ के ओपनर शिखर धवन 'मैन ऑफ द मैच' बने जिन्होंने इस टेस्ट में पहले दिन लंच से पहले शतक बनाने की उपलब्धि हासिल की थी और यह कारनामा करने वाले वह पहले भारतीय और दुनिया के 6ठे बल्लेबाज बने थे। (वार्ता)

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख