Daily Horoscope
✕

अफगानिस्तान ने जिम्‍बाब्वे को 146 रन से हराया

Updated: सोमवार, 19 फ़रवरी 2018 (23:57 IST)
शारजहां। जावेद अहमदी (76) और रहमत शाह (59) के अर्धशतक के बाद गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन की बदौलत अफगानिस्तान ने पांचवें और आखिरी एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में सोमवार को यहां जिम्‍बाब्वे को 146 रन से मात देकर श्रृंखला 4-1 से अपने नाम की।


टास जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान ने 50 ओवर में नौ विकेट पर 241 रन बनाने के बाद जिम्‍बाब्वे की पारी को 32.1 ओवर में 95 रन पर समेट दिया। जिम्‍बाब्वे ने अंतिम सात विकेट सिर्फ 25 रन जोड़कर गंवाए। अफगानिस्तान के लिए अहमदी और शाह ने 129 रन की साझेदारी की।

इन दोनों के अलावा दसवें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए राशिद खान ने 29 गेंद में 43 रन की पारी खेल टीम के स्कोर को 240 के पार पहुंचाया। जिम्‍बाब्वे की ओर से तेंडाई चतारा, ब्लेसिंग मुजारबानी और सिकंदर रजा को दो-दो सफलता मिली। जिम्‍बाब्वे के लिए ब्रेंडन टेलर (27) और क्रेग इरविन (34) ही कुछ टिककर बल्लेबाजी कर सके।

तीसरे विकेट के लिए दोनों की 46 रन की साझेदारी टूटते ही टीम की पारी ताश के पत्तों की तरह ढह गई। राशिद खान अफगानिस्तान के सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 13 रन देकर तीन विकेट लिए। मोहम्मद नबी और शराफुद्दीन अशरफ को दो-दो सफलता मिली। (भाषा) 

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख