dharma sangrah
✕

अफगानिस्तान ट्वेंटी-20 लीग में उतरेंगे अकमल बंधु

Updated: सोमवार, 29 मई 2017 (14:56 IST)
काबुल। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट समुदाय में काफी देर से जगह बनाने वाला अफगानिस्तान अंतरराष्ट्रीय मैच की मेजबानी के अलावा अपनी ट्वेंटी-20 क्रिकेट लीग का पांचवां सत्र शुरू करेगा जिसमें पाकिस्तान के अकमल बंधु भी इस बार हिस्सा लेंगे।
 
18 से 28 जुलाई तक होने वाली इस लीग में पाकिस्तान, वेस्टइंडीज, बंगलादेश और जिम्बाब्वे के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। लीग में कुल छह टीमें हिस्सा लेंगी। इनमें बूस्ट डिफेंडर्स, बंदे अमिर ड्रैगंस, मिस ऐनक नाइट्स, काबुल ईगल्स, स्पींगर टाइगर्स और एमो शार्कस हैं।
 
लीग में इस बार उमर अकमल बंदे अमिर ड्रैगंस से और उनके बड़े भाई कामरान अकमल काबुल ईगल्स की तरफ से खेलते नजर आएंगे। अकमल बंधुओं के अलावा पाकिस्तान के ही बाबर आजम, बंगलादेश के ओपनर तमीम इकबाल और जिम्बाब्वे के हैमिल्टन मस्काद्जा लीग में खेलेंगे।
 
अफगानिस्तान के ऑलराउंडर गुलबदिन नायब लीग के सबसे कीमती खिलाड़ी है। नायब को बूस्ट डिफेंडर्स ने एक लाख आठ हजार अमेरिकी डॉलर में खरीदा है। वहीं बंदे आमिर ड्रैगंस ने पाकिस्तानी तेज गेंदबाज सोहैल तनवीर को और बूस्ट डिफेंडर्स ने रुम्मन रईस को एक लाख पांच हजार डॉलर में खरीदा है। (वार्ता)

Show comments

सभी देखें

गर्मियों की जगह ठंड में IPL कराने को फ्रैंचाइजियां हुई लामबंद, चावला के विचार को वाडिया का समर्थन

भारत के लिए WTC Final खेल चुका यह विकेटकीपर अब खेलेगा UAE के लिए

100वें शतक द्वारा बनाया गया बल्ला सचिन करेंगें संग्रहालय में दान

हार्दिक बने पंजाबी, अर्शदीप बने मुंबईया, IPL की सबसे बड़ी ट्रेड डील हुई साइन

2 ओलंपिक मेडल जीतने वाली मनु भाकर ओलंपिक के लिए नहीं कर पाई क्वालिफाई

अगला लेख