Daily Horoscope
✕

दो साल बाद टेस्ट में वापसी करेंगे, डी'विलि‍यर्स

Updated: सोमवार, 25 दिसंबर 2017 (13:38 IST)
पोर्ट एलिजाबेथ। दक्षिण अफ्रीका के विस्फोटक बल्लेबाज एबी डी'विलियर्स जिम्बाब्वे के खिलाफ मंगलवार से शुरू होने वाले एकमात्र डे-नाइट टेस्ट मैच के लिए पूरी तरह फिट हैं और दो साल बाद फिर इस प्रारूप में वापसी के लिए तैयार हैं।

दक्षिण अफ्रीका में यह पहला डे-नाइट मैच होगा जो चार दिन का होगा, वहीं डी'विलियर्स लगभग दो साल बाद टेस्ट में वापसी करेंगे। उन्होंने अपना पिछला टेस्ट मैच जनवरी 2016 में इंग्लैंड के खिलाफ सेंचुरियन में खेला था। वे इस दौरान सीमित ओवरों के क्रिकेट खेलते रहे हैं।

33 साल के डी'विलियर्स ने पहले चार दिन की टेस्ट मैच के अभ्यास सत्र से इतर संवाददाताओं से कहा कि मुझे खुद पर गर्व है कि मैं इस प्रारूप और परिस्थितियों में खेल सकता हूं। पिछले छ: महीनों के दौरान मैंने अपने खेल पर काफी मेहनत की है। प्रिटोरिया यूनीवर्सिटी में मैंने जुलाई में ही लाल गेंद से खेलना शुरू कर दिया था। अब मैं इस प्रारूप के लिए खुद को पूरी तरह तैयार महसूस कर रहा हूं। (वार्ता)

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख