मंगलवार, 30 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. समाचार
  4. AB De Villiers, Papa, Wife, Daniela, Son
Written By
Last Modified: शुक्रवार, 21 जुलाई 2017 (21:04 IST)

फिर से पापा बने एबी डीविलियर्स

फिर से पापा बने एबी डीविलियर्स - AB De Villiers, Papa, Wife, Daniela, Son
जोहानसबर्ग। दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के कप्तान और धाकड़ बल्लेबाज एबी डीविलियर्स एक बार फिर से पिता बन गए हैं। उनकी पत्नी ने यहां अपने दूसरे बच्चे को जन्म दिया है जिसका नाम जॉन रिचर्ड डीविलियर्स रखा गया है।
          
दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी चैंपियंस ट्रॉफी समाप्त होने के बाद बच्चे के जन्म से पूर्व घर लौट आए थे। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपने परिवार की तस्वीर पोस्ट कर यह जानकारी दी। इस तस्वीर में डीविलियर्स, उनका दो वर्षीय बेटा अब्राहम, पत्नी और नवजात बच्चा अस्पताल में दिखाई दे रहे हैं।
        
बल्लेबाज ने लिखा 'अब हम चार हो गए हैं। भगवान का इस आर्शीवाद के लिए धन्यवाद। जॉन रिचर्ड डीविलियर्स का जन्म 17 जुलाई को सुबह 11 बजे हुआ। डेनिएला और जॉन सुरक्षित अपने घर पहुंच गए हैं। मेरी पत्नी कमाल की इंसान हैं, जिन्होंने एक बार फिर ताकत और हिम्मत दिखाई।'
         
डीविलियर्स ने डेनिएला से वर्ष 2013 में शादी की थी। उनका पहले भी एक बेटा है, जिसका नाम अब्राहम है। डीविलियर्स फिलहाल परिवार के साथ हैं और इंग्लैंड के साथ चार टेस्टों की मौजूदा सीरीज का हिस्सा नहीं है। (वार्ता) 
ये भी पढ़ें
स्पेनिश फुटबॉल के मुखिया भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार