dharma sangrah
✕

2019 विश्वकप में धोनी भारत के लिए अहम साबित हो सकते हैं : फ्लेमिंग

Updated: शनिवार, 1 दिसंबर 2018 (18:42 IST)
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी को विंडीज और ऑस्ट्रेलिया सीरीज के लिए ट्वंटी-20 राष्ट्रीय टीम से बाहर रखा गया है लेकिन आईपीएल टीम चेन्नई सुपरकिंग्स में कोच रहे स्टीफन फ्लेमिंग का मानना है कि 2019 विश्वकप में धोनी भारत के लिए अहम साबित हो सकते हैं और उन्हें टीम में शामिल किया जाना चाहिए।
 
 
पूर्व भारतीय कप्तान धोनी का समर्थन करते हुए फ्लेमिंग ने कहा कि भारतीय टीम प्रबंधन के पास धोनी को विश्वकप टीम में शामिल करने के कई कारण हैं। उन्होंने धोनी की प्रशंसा करते हुए कहा, मुझे लगता है कि भारत के पास धोनी को विश्वकप टीम में शामिल करने के कई कारण मौजूद हैं। धोनी की ताकत और प्रतिभा कमाल की है और वह बड़े मंच पर खेलने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। 
 
पूर्व न्यूजीलैंड कप्तान ने कहा, मैंने आखिरी आईपीएल सत्र में भी धोनी को देखा है और उनकी बल्लेबाजी आज भी वैसी ही जैसी पहले थी। उनके पास आत्मविश्वास होना चाहिए और वनडे में जैसा खेलते हैं वैसा ही खेलें। वह अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंटों में हमेशा बेहतरीन प्रदर्शन करते हैं। 
 
गौरतलब है कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) में एमएसके प्रसाद की अध्यक्षता वाली चयन समिति ने घरेलू विंडीज सीरीज और मौजूदा ऑस्ट्रेलिया दौरे में धोनी को आराम देते हुए बाहर कर दिया था। प्रसाद ने कहा था कि प्रबंधन अब दूसरे विकेटकीपर को तलाश रही है। 
 
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच ट्वंटी-20 सीरीज 1-1 से ड्रॉ रही थी लेकिन यह देखना होगा कि धोनी को आगामी वनडे सीरीज के लिए टीम में चुना जाता है या नहीं। (वार्ता)

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख