• Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. »
  3. क्रिकेट
  4. »
  5. समाचार
Written By वार्ता

स्मिथ बने रहेंगे द. अफ्रीका के कप्तान

ग्रीम स्मिथ
विश्व कप के सेमीफाइनल तक का सफर तय करने वाली दक्षिण अफ्रीकी टीम के कप्तान ग्रीम स्मिथ और कोच मिकी ऑर्थर पर बोर्ड ने भरोसा कायम रखते हुए उन्हें 2 वर्ष के लिए दोबारा यह जिम्मेदारी सौंप दी है।

दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी गेराल्ड मजोला ने यह जानकारी दी।

मजोला ने कहा कि स्मिथ और ऑर्थर के अनुबंध दो साल के लिए बढ़ा दिए गए हैं। विश्व कप के बाद उनके अनुबंध समाप्त हो गए थे। स्मिथ को मार्च 2003 में कप्तान नियुक्त किया गया था, जबकि ऑर्थर मई 2005 में टीम के कोच बने थे।

मजोला ने कहा कि बोर्ड ने कप्तान के रूप में स्मिथ और कोच के रूप में ऑर्थर का अनुबंध दो साल के लिए बढ़ाने का फैसला किया है क्योंकि दोनों की अगुवाई में यह टीम का सबसे सफल सत्र रहा। हालाँकि विश्व कप में नतीजे निराशाजनक है।