चोटिल फ्लिंटॉफ सुपर किंग्स टीम में नहीं
फिटनेस समस्या से जूझ रहे इंग्लैंड के हरफनमौला एंड्रयू फ्लिंटॉफ को अगले महीने दक्षिण अफ्रीका में होने वाले चैम्पियंस लीग टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए आईपीएल चैम्पियन चेन्नई सुपर किंग्स टीम में शामिल नहीं किया गया है।फ्लिंटॉफ के घुटने के पिछले 12 महीने में दो ऑपरेशन हो चुके हैं। वह पूरे सत्र में नहीं खेल सकेंगे। महेंद्र सिंह धोनी चेन्नई टीम के कप्तान रहेंगे। टीम में शामिल विदेशी खिलाड़ियों में श्रीलंकाई स्पिनर मुथैया मुरलीधरन और तिलन तुषारा, ऑस्ट्रेलिया के माइकल हसी, डग बोलिंगर और मैथ्यू हेडन, दक्षिण अफ्रीका के एल्बी मोर्कल शामिल हैं।रायल चैलेंजर्स बेंगलूर के तीन खिलाड़ी घरेलू की बजाय विदेशी टीम के लिए खेलेंगे। जैक्स कैलिस, रोस टेलर और कैमरून व्हाइट आरसीबी के लिये खेलेंगे। चैम्पियंस लीग की संचालन परिषद के सदस्य और कानूनी तथा व्यावसायिक मामलों के निदेशक डीन किनो ने कहा कि आरसीबी घरेलू टीमों को इसके लिए मुआवजा देगा।एयरटेल चैम्पियंस लीग ट्वेंटी20 टूर्नामेंट की टीमेंचेन्नई सुपर किंग्स : एमएस धोनी, एस बद्रीनाथ, मुरली विजय, सुरेश रैना, आर अश्विन, शादाब जकाती, ए श्रीकांत, एल बालाजी, मुथैया मुरलीधरन, माइकल हसी, डग बोलिंगर, तिलन समरवीरा, एल्बी मोर्कल, मैथ्यू हेडन, जोगिंदर शर्मा।वारियर्स : डेवी जैकब्स, एश्वेल प्रिंस, कोलिन इंगराम, मार्क बाउचर, जोहान बोथा, निकी बोए, क्रेग थाइसेन, जुआन थेरोन, मखाया एनटिनी, लोंवाबो सोटसोबे, जस्टिन क्रूश, गार्नेट क्रगर, अर्नो जैकब्स, लियाल मेयेर, जोन जोन स्मट्स।विक्टोरिया बुशरेंजर्स : डेविड हसी, रियान कार्टर्स, आरोन फिंच, शेन हारवुड, जॉन हेस्टिंग्स, ब्राड हाज, एंड्रयू मैकडोनाल्ड, ब्रायस मैकगेन, क्लाइंट मैके, ग्लेन मैक्सवेल, डर्क नानेस, जेम्स पेटिसन, राब कीनी, पीटर सिडल, मैथ्यू वाडे।वायम्बा : जेहान मुबारक, महेला उदावत्ते, महेला जयवर्धने, जीवंता कुलतुंगा, कौशुल लोकुराच्चि, कुशल परेरा, रंगाना हेराथ, चानका वेलेगेदारा, अजंता मेंडिस, फारवेज माहरूफ, तिसारा परेरा, धमिता हुनुकुंबुरा, शालिका करूणानायके, इसुरू उदाना, समीरा जोयसा।सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट : एडम मिल्ने, बेवन ग्रिग्स, ब्रैड पैटन, ब्रेंडन दियामांती, डग ब्रेसवेल, जार्ज वर्कर, जेकब ओरम, जेमी बाउ, कीरन नोएमा बार्नेट, मैथ्यू सिंक्लेयर, माइकल मेसन, मिशेल मैकक्लेनाघन, पीटर इनग्राम, सेथे रेंस और टिम वेस्टन।मुंबई इंडियन्स : शिखर धवन, सचिन तेंडुलकर, अंबाती रायुडू, सौरभ तिवारी, हरभजन सिंह, जहीर खान, आर सतीश, अली मुर्तजा, धवल कुलकर्णी, आदित्य तारे, किरोन पोलार्ड, ड्वेन ब्रावो, जेपी डुमिनी, लसिथ मलिंगा और रेयान मैकलारेन।रायल चैलेंजर्स बेंगलूर : अनिल कुंबले, राहुल द्रविड़, रॉबिन उथप्पा, मनीष पांडे, प्रवीण कुमार, आर विनय कुमार, विराट कोहली, कैमरून वाइट, रोस टेलर, डेल स्टेन, जैक्स कैलिस, डिल्लन डू प्रीज, बी अखिल, अभिमन्यु मिथुन और नयन दोषी।साउथ ऑस्ट्रेलिया : कुलेन बेली, डेनियल हेरिस, ग्राहम मनाउ, डेनियल क्रिस्टियन, गैरी पुटलैंड, पीटर जार्ज, कैलम फर्ग्यूसन, माइकल क्लिंगर, जेक हर्बरफील्ड, टिम ल्यूडमैन, शान टैट, टाम कूपर, क्रिस डुवल, कैमरून बोर्गस, आरोप ओ ब्रायन और कुलेन बेली।ग्याना : रामनरेश सरवन, रायस्टन क्रेनडन, लिनोक्स क्रश, ट्रेविस डाउलिन, सेवनरायण चटरगून, नरसिंह देवनारायण, जोनाथन फू, डर्विन क्रिस्टियन, क्रिस्टोफर बार्नवेल, सुआन क्रेंडन, देवेंद्र बिशू, असाद फुदादीन, पाल विन्ट्ज, स्टीवन जेकब्स और रिचर्ड रामदीन।लायन्स : अल्वीरो पीटरसन, थामी सोलेकिले, क्रेग एलेक्जेंडर, शेन बर्गर, रिचर्ड कैमरून, वार्नर कोएट्सी, क्लिफे डिकोन, जेंडर डु ब्रुन, राबर्ट फ्रीलिंक, नील मैकेंजी, ईथन ओ रिएली, आरोन फनगिसो, जीन साइम्स, जोनाथन वांडियार और वान वेन जार्सवेल्ड। (भाषा)