• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. करियर
  3. समाचार
  4. Golden opportunity to get job in ONGC for 10th pass
Written By
Last Updated : शुक्रवार, 20 मई 2022 (15:31 IST)

10वीं पास के लिए ONGC में नौकरी पाने का सुनहरा अवसर, जानें प्रक्रिया

oil and natural gas corporation limited
ऑइल एंड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन लिमिटेड (ONGC) में नौकरी की तलाश करने वाले अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। कंपनी की तरफ से 3,614 पदों पर भर्तियां की जा रही हैं। ये भर्तियां अप्रेंटिस के पदों पर की जाएंगी।
 
भर्ती अभियान में कुल 3,614 पदों को भरा जाएगा। इनमें से 209 पद नॉर्दर्न सेक्टर, 305 पद मुंबई सेक्टर, 1434 पद वेस्टर्न सेक्टर, 744 पद ईस्टर्न सेक्टर, 694 पद साउदर्न सेक्टर में और 228 पद सेंट्रल सेक्टर में भरे जाएंगे।
 
आयु सीमा 18 से 28 साल के बीच होनी चाहिए। अभ्यर्थी की जन्मतिथि 22.05.1992 से 22.05.2004 के बीच होनी चाहिए। शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास होना चाहिए। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट ongcindia.com पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 22 मई 2022 है।
ये भी पढ़ें
SBI में रिटायर्ड अधिकारियों के 641 पदों पर होगी भर्ती, सैलरी 41,000 तक, जानें आवेदन की लास्ट डेट