1. समाचार
  2. करियर
  3. समाचार
  4. DU Admission 2021 : Delhi University To Start Registrations For PG Programmes

DU Admission 2021: दिल्ली विश्वविद्यालय में आवेदन हुए शुरू, ऑनलाइन होगी प्रक्रिया

University of Delhi
नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय (Delhi University) ने एकेडेमिक सेशन 2021-22 के लिए एडमिशन प्रक्रिया से दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं।

यूनिवर्सिटी ने अंडरग्रेजुएट, पोस्टग्रेजुएट, एमफिल और पीएचडी समेत सभी पाठ्यक्रमों के एडमिशन फॉर्म अपने आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिए हैं।

आज से पीजी, एमफिल और पीएचडी में एडमिशन के आवेदन ऑनलाइन जमा किए जा सकेंगे। नामांकन कराने की आखिरी तारीख 21 अगस्त 2021 होगी।

यूजी की नामांकन प्रक्रिया 2 अगस्त से 31 अगस्त तक चलेगी। इस साल एडमिशन की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन रहेगी। ऑनलाइन आवेदन के लिए आप du.ac.in पर जा सकते हैं।
अगला लेख
Earthquake : हैदराबाद में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 4.0 रही तीव्रता