सम्बंधित जानकारी
- Reliance Foundation करेगा 3 करोड़ लोगों को भोजन वितरण
- 'वर्चुअल रिलायंस समर प्रोग्राम' से ऑनलाइन प्रशिक्षण देगा Reliance
- Reliance ने एक दिन में वितरित किए 13 लाख से अधिक फूड पैकेट
- मुकेश अंबानी ने लिखा 2 लाख रिलायंस कर्मचारियों को खत, कोरोना से जंग में देश के साथ डटकर खड़े रहने पर कहा– शाबाश
- रिलायंस का बड़ा ऐलान, PM केयर फंड में 500 करोड़, 5 लाख लोगों को 10 दिन तक खाना
Lockdown में छूट के बाद 'दसाल्ट रिलायंस' ने शुरू किया कामकाज
नागपुर। दसाल्ट रिलायंस एयरोस्पेस लि. (डीआरएएल) ने सोमवार को अपना कामकाज शुरू कर दिया। कंपनी का कारखाना महाराष्ट्र के नागपुर में मिहान सेज में है। सरकार के कोरोना वायरस (Corona virus) महामारी की रोकथाम के लिए लॉकडाउन (बंद) के दूसरे चरण में कुछ औद्योगिकी क्षेत्रों पर से पाबंदी हटाने के बाद कंपनी ने कामकाज शुरू किया है।
डीआरएएल ने कहा कि उसने मौजूदा परिस्थिति में सुरक्षित कार्य माहौल को लेकर कदम उठाया है। बयान के अनुसार, पहले चरण में डीआरएएल अपनी क्षमता का 25 से 30 प्रतिशत पर परिचालन करेगी और जिला प्रशासन तथा मिहान प्राधिकरणों के साथ विचार कर धीरे-धीरे परिचालन आगे बढ़ाएगी।
कंपनी की विनिर्माण इकाई नागपुर अंतरराट्रीय हवाईअड्डे के पास धीरूभाई अंबानी टेक्नोलॉजी पार्क में है। इसमें फाल्कन बिजनेस जेट और राफेल लड़ाकू विमान के कल-पुर्जे बनते हैं और उसकी आपूर्ति यहां से की जाती है। (भाषा)
