Daily Horoscope
✕

शुक्र यदि है नौवें भाव में तो रखें ये 5 सावधानियां, करें ये 5 कार्य और जानिए भविष्य

Updated: गुरुवार, 28 मई 2020 (10:11 IST)
वृषभ और तुला राशि के स्वामी शुक्र ग्रह मीन में उच्च और कन्या में नीच का होता है। लाल किताब में सप्तम भाव शुक्र का पक्का घर है। सूर्य और चंद्र के साथ या इनकी राशियों में शुक्र बुरा फल देता है। लेकिन यहां नौवें घर में होने या मंदा होने पर क्या सावधानी रखें और क्या करें जानिए।
 
कैसा होगा जातक : उजाड़ खेत। इसे काली आंधी भी कहा गया है। स्त्री या दौलत में से एक का लाभ। ऐसा व्यक्ति दूसरों की मुसिबत अपने सर ओड़ने वाला होता है। किस्मत उतनी जितनी मेहनत होगी। अभिनय में रु‍चि। अपनी रोटी के लिए उसे कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। यदि शुक्र बुध या किसी अशुभ ग्रह के साथ है तो जातक सत्रह साल की उम्र से नशे और किसी रोग का शिकार हो जाएगा। घर में पुरुष सदस्यों, पैसा, धन और संपत्ति की कमी हो जाएगी। हालांकि यदि जातक नियम और परहेज के साथ ही धर्मी बना रहेगा तो किस्मत बदल सकती है। जातक यदि स्त्री है तो लाल चूड़ियां पहनें जिनमें चांदी की धारियां हों अथवा चांदी की चूड़ियां जिन पर लाल रंग की डिजाइनिंग हो।
 
शुक्र की सावधानियां :
1. सफेद रंग की गाय न पालें। 
2. भाई से अच्छे संबंध रखें। 
3. किसी भी प्रकार का नशा ना करें।
4. धर्म के पालन में कोई कोताही न बरतें।
5. पूर्वज, पत्नी और संतान का सम्मान करें।
 
क्या करें : 
1. तीर्थ यात्रा के मौके न चूकें।
2. शुक्रवार का व्रत रखें और माता लक्ष्मी की पूजा करें।
3. किसी नीम के पेड़ के नीचे 43 दिनों के लिए चांदी का टुकड़ा दबाएं।
4. घर की नींव में चांदी और शहद दबाएं।
5. लाल और काली गाय को हरा चारा खिलाते रहें।

लेखक के बारे में
अनिरुद्ध जोशी
पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों से साहित्य, धर्म, योग, ज्योतिष, करंट अफेयर्स और अन्य विषयों पर लिख रहे हैं। वर्तमान में विश्‍व के पहले हिंदी पोर्टल वेबदुनिया में सह-संपादक के पद पर कार्यरत हैं। दर्शनशास्त्र एवं ज्योतिष: मास्टर डिग्री (Gold Medalist), पत्रकारिता: डिप्लोमा। योग, धर्म और ज्योतिष में विशेषज्ञता।.... और पढ़ें

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

Rahu Gochar 2026: मकर राशि में स्पष्ट राहु की एंट्री से बदलेगी इन 5 राशियों की तकदीर, शुरू होगा सुनहरा दौर

25 नवंबर को गुरु के नक्षत्र में प्रवेश करेंगे बुध, इन 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; होगा बड़ा धन लाभ

21 November Birthday: आपको 21 नवंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज 21 नवंबर, 2026 का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का भविष्यफल

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 21 नवंबर 2026: शनिवार का पंचांग और शुभ समय

अगला लेख