Hanuman Chalisa

कहीं आपकी कुंडली में तो नहीं हैं 3 शनि, तुरंत करिये 11 उपाय

Updated: मंगलवार, 18 मई 2021 (19:15 IST)
लाल किताब के फ़रमान नम्बर 10 के मुताबिक कुंडली में जब दो ग्रह एक साथ बैठे हो तो उन्हें मनसुई ग्रह कहते हैं। इन मनसुई ग्रहों को बनावटी या नकली ग्रह भी कहते हैं। यह ऐसा ही है जैसे कि लाल और हरा मिलकर भूरा रंग बन जाता है। पीला और नीला रंग मिलकर हरा बन जाता है। इन बनावटी ग्रहों का उपयोग पक्के ग्रहों के अशुभ प्रभाव को कम करने के लिए किया जाता है। यदि आपकी कुंडली में 2 या 3 शनि हैं तो जानिए उसका उपाय।
 
 
कुंडल में 3 शनि कैसे बनते हैं : 
1. सूर्य और बुध मिलकर नकली मंगल नेक का रूप ले लेता है अर्थात उच्च का मंगल बन जाते हैं और जिस तरह सूर्य और शनि मिलकर मंगल बद अर्थात नीच का मंगल बन जाते हैं अर्थात राहु बन जाते हैं। 
 
2. उसी तरह मंगल और बुध मिलकर शनि का रूप ले लेते हैं तथा शुक्र और गुरु मिलकर भी शनि बन जाते हैं, परंतु इनका स्वभाव केतु के समान होता है। मतलब यह कि कुंडल में एक तो वह शनि जो अकेला कहीं बैठा है दूसरा मंगल और बुध कहीं भी युति बना रहे हों या इकट्ठे बैठे हों और तीसरा शुक्र और गुरु कहीं भी युति बनाकर इकट्ठे बैठे हों। 
 
शनि का उपाय : 
1. यदि 2 या 3 शनि है तो आप झूठ बोलना, जुआ खेलना, ब्याज का धंधा करना और शराब पीना तुरंत ही छोड़ दें अन्यथा पछतावे के सिवाय जिंदगी में कुछ भी नहीं रहेगा।
 
2. 5 शनिवार को छायादान करें। 
 
3. भैरव महाराज को कच्चा दूध चढ़ाएं। 
 
4. शमी के पेड़ की सेवा करें। 
 
5. दांत, नाक और कान सदा साफ रखें।
 
6. कौवे को रोटी खिलाएं।
 
7. प्रतिदिन हनुमान चालीसा पढ़ें। 
 
8. सफाईकर्मी को पैसा दान करें।
 
11. 10 अंधों को भोजन कराएं।
 
नोट : यदि शनि कुंडली के प्रथम भाव यानी लग्न में हो तो भिखारी को तांबा या तांबे का सिक्का कभी दान न करें अन्यथा पुत्र को कष्ट होगा। यदि शनि आयु भाव में स्थित हो तो धर्मशाला का निर्माण न कराएं। अष्टम भाव में हो तो तब तक मकान न बनाएं, न खरीदें जब तक की शनि के पक्के उपाय ना कर लें।

लेखक के बारे में
अनिरुद्ध जोशी
पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों से साहित्य, धर्म, योग, ज्योतिष, करंट अफेयर्स और अन्य विषयों पर लिख रहे हैं। वर्तमान में विश्‍व के पहले हिंदी पोर्टल वेबदुनिया में सह-संपादक के पद पर कार्यरत हैं। दर्शनशास्त्र एवं ज्योतिष: मास्टर डिग्री (Gold Medalist), पत्रकारिता: डिप्लोमा। योग, धर्म और ज्योतिष में विशेषज्ञता।.... और पढ़ें

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

29 July Birthday: आपको 29 जुलाई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 29 जुलाई 2026: बुधवार का पंचांग और शुभ समय

अंक-दर्शन: रसोई के मसाले और ग्रहों का रहस्य (भाग–1 हल्दी)

August 2026 Festivals: अगस्त 2026 माह के व्रत एवं त्योहारों और जयंतियों की लिस्ट

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (28 जुलाई, 2026)

अगला लेख