suvichar
✕

Shani Jayanti 2021 : शनि ग्रह इस उम्र में देता है भयानक असर, सावधान रहने की जरूरत

Updated: मंगलवार, 8 जून 2021 (09:35 IST)
जन्म से लेकर 48 वर्ष की उम्र तक सभी ग्रहों का उम्र के प्रत्येक वर्ष में अलग-अलग प्रभाव होता है। उनमें से नौ ऐसे विशेष वर्ष होते हैं, जो ग्रह से संबंधित वर्ष माने गए हैं जिन पर उस ग्रह का शुभ या अशुभ प्रभाव विशेष रूप से रहता है। लाल किताब अनुसार शनि ग्रह उम्र के किस वर्ष में विशेष फल देता है इससे संबंधित जानकारी प्रस्तुत है।
 
 
शनि और उम्र :
1. शनि ग्रह का असर आयु के 36 से 42 वर्ष के बीच नजर आता है। 
2. यदि अच्छा है तो मकान, व्यवसाय और राजनीति में लाभ लेकिन यदि अशुभ हो तो हानि देता है।
 
लाल किताब के अनुसार 34 वर्ष से 36 वर्ष की उम्र तक बुध का प्रभाव रहता है और 36 वर्ष से 42 वर्ष की उम्र तक शनि का प्रभाव रहता है। बुध का संबंध जहां व्यापार और नौकरी से रहता है वहीं शनि का संबंध आपके जीवन की अन्य कई महत्वपूर्ण बातों से रहता है। यदि आपकी कुंडली में इनमें से कोई भी ग्रह खराब हो रहा है तो सावधान रहने की जरूरत है। यही उम्र आपके में स्थायित्व लाती है। यदि आप निम्नलिखित उपाय करते हैं तो इस वर्ष आप मनचाही सफलता अर्जित कर सकते हैं।
 
 
शनि के लिए उपाय:-
1.कौवे को प्रतिदिन रोटी खिलावें।
2.प्रति शनिवार को छाया दान करें।
3.शराब न पीएं और भगवान भैरव की उपासना करें।
4.दांत साफ रखें और अंधे, अपंगों, सेवकों और सफाइकर्मियों से अच्छा व्यवहार रखें।
5.शनि खराब है तो तिल, उड़द, लोहा, तेल, काला वस्त्र और जूता दान करें। अच्‍छा हो तो न करें।

लेखक के बारे में
अनिरुद्ध जोशी
पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों से साहित्य, धर्म, योग, ज्योतिष, करंट अफेयर्स और अन्य विषयों पर लिख रहे हैं। वर्तमान में विश्‍व के पहले हिंदी पोर्टल वेबदुनिया में सह-संपादक के पद पर कार्यरत हैं। दर्शनशास्त्र एवं ज्योतिष: मास्टर डिग्री (Gold Medalist), पत्रकारिता: डिप्लोमा। योग, धर्म और ज्योतिष में विशेषज्ञता।.... और पढ़ें

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 18 अक्‍टूबर 2026: रविवार का पंचांग और शुभ समय

तुला संक्रांति 2026: जानें इसका धार्मिक महत्व, पुण्यफल और पूजा का विशेष महत्व

Weekly Horoscope: 19 अक्‍टूबर से 25 अक्‍टूबर 2026 का भविष्यफल, मेष से लेकर मीन तक का साप्ताहिक राशिफल

सूर्य का तुला राशि में गोचर 2026: जानें 12 राशियों पर कैसा होगा असर, किसकी चमकेगी किस्मत?

Weekly Numerology Horoscope: साप्ताहिक अंक भविष्यफल 19 से 25 अक्टूबर 2026: आपके मूलांक का सटीक राशिफल

अगला लेख