Daily Horoscope
✕

लाल किताब : यदि आपने किया है यह कार्य तो निर्दयता का ऋण करेगा आपका पीछा

Updated: बुधवार, 26 मई 2021 (12:11 IST)
लाल किताब के अनुसार शनि ग्रह के कारण निर्दयता का ऋण बनता है। यदि आपकी कुंडली में शनि के भावों में बलशली होकर सूर्य, मंगल और चंद्र आए हो तो यह निर्दयता के ऋण को दर्शाता है। आओ जानते हैं कि इस ऋण के लक्षण क्या है। लक्षण जानकर ही उपाय करना चाहिए।
 
 
किसे लगता है शनि का यह ऋण : कुंडली में उपरोक्त स्थिति नहीं भी है तो भी यदि आपने किसी का मकान, दुकान या जमीन धोखे से हड़प ली हो, यदि आपने धोखे से किसी की हत्या करवा दी हो, किसी की भूमि को लेकर उसका दाम नहीं चुकाया हो या किसी गरीब या कर्मचारी को परेशान किया हो या उसका धन ना चुकाया हो तो यह ऋण आप पर बनता है।
 
शनि के इस ऋण के लक्षण : आपने यदि उपरोक्त कार्य किया होगा तो आपकी संतान नकारा हो जाएगी। ससुराल से संबंध खराब होंगे और पुलिस से परेशानी झेलना होगी। परिवार में अनिद्रा का रोग हो जाएगा। परिवार बिना वजह से परेशानी से घिरा रहेगा और आपकी संपत्ति का नाश हो सकता है। घर या ऑफिस में आग लग सकती है। आपके मकान में दक्षिण का प्रभाव होगा।
 
 
शनि के इस ऋण के उपाय : खानदान के सभी पुरुष सदस्यों से बराबर का रुपया लेकर 100 गरीबों को भोजन कराएं और तालाबों की लगभग 100 मछलियों को एक माह तक भोजन कराएं। भैरव महाराज और शनि महाराज से क्षमा मांगे। प्रतिदिन हनुमान चालीसा पढ़ें।

लेखक के बारे में
अनिरुद्ध जोशी
पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों से साहित्य, धर्म, योग, ज्योतिष, करंट अफेयर्स और अन्य विषयों पर लिख रहे हैं। वर्तमान में विश्‍व के पहले हिंदी पोर्टल वेबदुनिया में सह-संपादक के पद पर कार्यरत हैं। दर्शनशास्त्र एवं ज्योतिष: मास्टर डिग्री (Gold Medalist), पत्रकारिता: डिप्लोमा। योग, धर्म और ज्योतिष में विशेषज्ञता।.... और पढ़ें

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 05 अक्‍टूबर 2026: सोमवार का पंचांग और शुभ समय

04 October Birthday: आपको 04 अक्‍टूबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (04 अक्‍टूबर, 2026)

Weekly Horoscope: 05 अक्‍टूबर से 11 अक्‍टूबर 2026 का राशिफल, हर राशि के लिए क्या लेकर आ रहा नया सप्ताह?

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 04 अक्‍टूबर 2026: रविवार का पंचांग और शुभ समय

अगला लेख